Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले-जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले-जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नरसिंहपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सोमनाथ मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी ने जो ट्वीट पोस्ट किया है, वह हजार वर्ष पहले की घटना के बारे में है, जिसमें सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण होने का दर्द व्यक्त किया गया है। एक व्यक्ति था महमूद गजनवी, जो अपनी सेना के छोटे-से दल के साथ आया और मंदिर को क्षति पहुंचाई। वहां पूजा करने वाले पुजारियों को उसने नुकसान पहुंचाया, भक्तों को चोट पहुंचाई। उसने यह सोचकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की कि अगर मंदिर और मूर्तियां नष्ट कर दी जाएं तो सोमनाथ नष्ट हो जाएगा।' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि यह प्रयास हजार वर्ष पहले किया गया था। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी की ओर से प...
युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला

युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला

राष्ट्रीय
समस्तीपुर । बिहार के एक थाने में युवक के साथ हैवानियत की हदें पार करने का आरोप लगा है। समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना कस्टडी में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। जख्मी युवक मनीष कुमार की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनीष भेरोखड़ा गांव निवासी संजय पोद्दार का पुत्र है। पीड़ित मनीष ने बताया कि वह ताजपुर बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स में काम करता था। कुछ दिन पूर्व दुकान में हुई चोरी के बाद संदेह के आधार पर दुकानदार ने उसे बुलाकर बंधक बनाया, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मनीष का आरोप है कि पुलिस ने उसे चार दिनों तक हिरासत में रखकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने दावा किया कि कस्टडी में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, यहां तक क...
सैटेलाइट इमेजरी ने खोली चीन की पोल, विवादित क्षेत्र में करा रहा पक्का निर्माण कार्य

सैटेलाइट इमेजरी ने खोली चीन की पोल, विवादित क्षेत्र में करा रहा पक्का निर्माण कार्य

Uncategorized
नई दिल्‍ली। अमेरिका से व्यापारिक तनातनी के बीच भले ही पूर्वी पड़ोसी देश चीन फिर से भारत के नजदीक आया हो लेकिन उसकी कारस्तानी जारी है। नई हाई-रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि चीन पूर्वी लद्दाख के विवादित पैंगोंग त्सो झील के इलाके में अपनी स्थायी सैन्य मौजूदगी को लगातार मजबूत कर रहा है और उस इलाके में पक्का निर्माण कार्य करवा रहा है। हालिया सैटेलाइट इमेजरी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पैंगोंग झील के बिल्कुल पास नए स्थायी सैन्य ढांचों का निर्माण कराया जा रहा है, जो तस्वीरों में साफ-साफ दिखाई देता है। जिस जगह पक्का निर्माण कराया जा रहा है, वह इलाका सिरिजाप पोस्ट के करीब है, जिस पर चीन का नियंत्रण 1962 के युद्ध के बाद से ही है। हालांकि भारत इसे आज भी अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। इमेजरी में साफ दिख रहा है कि नई पक्की इमारतें झील से कुछ ही मीटर की दूरी पर बनाई जा रह...
कोलंबिया के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा, आओ मुझे पकड़कर दिखाओ…

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा, आओ मुझे पकड़कर दिखाओ…

Uncategorized
नई दिल्ली। दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद अब उसके पड़ोसी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा है और चुनौती दी है कि वो उन्हें पकड़कर दिखाएं। गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन की घोर आलोचना की और ट्रंप को संबोधित एक बयान में कहा, "आओ मुझे पकड़ो। मैं तुम्हारा यहाँ इंतजार कर रहा हूँ।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर वे (अमेरिका) बमबारी करते हैं, तो ग्रामीण लोग पहाड़ों में हज़ारों गुरिल्ला बन जाएँगे। और अगर वे उनके चहेते राष्ट्रपति को गिरफ्तार करते हैं तो वे जनता के 'जैगुआर' को जगा देंगे।" उन्होंने दावा किया कि कोलंबिया की जनता उन्हें प्यार करती है और सम्मान करती है। बता दें कि पेट्रो, 1990 के दशक में हथियार छोड़ने से पहले एक वामपंथी गुरिल्ला थे। उन्होंने कहा, “मैंने कसम ख...
ट्रंप के फैसले को बदलने में जुटीं वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो?

ट्रंप के फैसले को बदलने में जुटीं वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो?

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर शासन को लेकर अपनी योजना बता दी है। ट्रंप की इस योजना में विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो का नाम कहीं नहीं है। ट्रंप ने एक बयान में सार्वजनिक रूप से यह कहा कि मचाडो को वेनेजुएला की सत्ता नहीं दी जा सकती। इसके बाद अब नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मचाडो का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप के साथ साझा करना चाहती हैं। इससे पहले मादुरो की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मचाडो ने कहा था कि आजादी का वक्त आ गया है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई थी कि अब विपक्ष देश की कमान संभालने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। हालांकि उनकी उम्मीदों को तब झटका लगा, जब ट्रंप ने साफ कहा कि वे मचाडो को सत्ता में लाने में दिलचस्पी नहीं रखते। ट्रं...
MP: भोपाल में धोती-कुर्ता पहनकर छक्के-चौके लगा रहे खिलाड़ी, संस्कृत में हो रही कमेंट्री

MP: भोपाल में धोती-कुर्ता पहनकर छक्के-चौके लगा रहे खिलाड़ी, संस्कृत में हो रही कमेंट्री

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में इन दिनों एक बहुत खास क्रिकेट टूर्नामेंट (Special Cricket Tournament) खेला जा रहा है, जिसमें हिस्सा ले रहीं टीमें जर्सी व लोअर ना पहनते हुए धोती व कुर्ता पहनकर खेल रही हैं, साथ ही यहां होने वाले मैचों की कमेंट्री भी हिन्दी या अंग्रेजी में ना होकर संस्कृत में हो रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं शहर के अंकुर क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे महर्षि मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट की, जिसका छठा संस्करण इस साल हो रहा है। इस टूर्नामेंट में वेदपाठी ब्राह्मणों की 27 टीमें भाग ले रही हैं। ये युवा पंडित अपनी पारंपरिक वेशभूषा में तिलक व त्रिपुंड लगाकर बैट-बॉल से खेलते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इन टीमों में केवल उन्हीं खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो कि वैदिक मंत्रों का उच्चारण अच्छे से कर पाते हैं। जानकारी देते हुए आयोजकों ने कहा कि...
बांग्लादेश के वायुसेना प्रमुख पहुंचे इस्लामाबाद… पाकिस्तान से फाइटर जेट खरीदने की तैयारी

बांग्लादेश के वायुसेना प्रमुख पहुंचे इस्लामाबाद… पाकिस्तान से फाइटर जेट खरीदने की तैयारी

Uncategorized
इस्लामाबाद। बांग्लादेश (Bangladesh) अब पाकिस्तान (Pakistan) से फाइटर जेट (Fighter jet) खरीदने की फिराक में है। इसी सिलसिले में बांग्लादेश वायुसेना (Bangladesh Air Force) के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान (Air Chief Marshal Hasan Mahmood Khan) ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान वायुसेना के चीफ एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू (Pakistan Air Force Chief Air Chief Marshal Zaheer Ahmed Babar Sidhu) से मुलाकात की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद दोनों सैन्य नेताओं ने रक्षा सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा की और समीक्षा की। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूर करने की दिशा में बांग्लादेश द्वारा पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट की संभावित खरीद पर विस्तृत चर्चा की। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार को एक बयान में यह जान...
भारत के करीबी दोस्त समेत इन 4 देशों से तोड़ दो नाता… US का वेनेजुएला एक और फरमान

भारत के करीबी दोस्त समेत इन 4 देशों से तोड़ दो नाता… US का वेनेजुएला एक और फरमान

Uncategorized
काराकास। निकोलस मादुरो (Nicolas Maduro) की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका (America) और वेनेजुएला के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है। इस बीच अमेरिका ने वेनेजुएला के लिए एक और फरमान जारी किया है। अमेरिका ने कहा है कि वेनेजुएला को चार दशों के साथ अपने संबंध कम करने चाहिए। इन देशों में एक भारत का करीबी दोस्त रूस भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के प्रशासन ने वेनेजुएला की अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज को सख्त निर्देश दिए हैं कि उनका देश तेल उत्पादन में केवल अमेरिका के साथ विशेष साझेदारी करे और भारी कच्चे तेल की बिक्री में अमेरिका को प्राथमिकता दे। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका यह भी मांग कर रहा है कि वेनेजुएला चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ अपने संबंधों को कम करे और इन देशों को बाहर निकालकर आर्थिक संबंध पूरी तरह तोड़ दे। रिपोर्ट में तीन अज्ञात सूत्रो...
US में लोकप्रियता की तुलना… एक्सपर्ट बोले- मोदी 10 साल से सत्ता में… ट्रंप 3 साल में हो जाएंगे बाहर…

US में लोकप्रियता की तुलना… एक्सपर्ट बोले- मोदी 10 साल से सत्ता में… ट्रंप 3 साल में हो जाएंगे बाहर…

Uncategorized
वाशिंगटन। वेनेजुएला (Venezuela) के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की निगाहें दूसरे देशों पर भी हैं। वहीं, इसी बीच वह भारत (India) को टैरिफ को लेकर फिर से धमकाते नजर आ रहे हैं। अब जानकारों का मानना है कि वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद थोड़े समय के लिए मिल रहे ये फायदे ट्रंप के पद छोड़ने के बाद खत्म हो सकते हैं। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की लोकप्रियता की तुलना की जा रही है। जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट इयान ब्रेमर को अमेरिका को होने वाले लॉन्ग टर्म फायदों पर संदेह है। उन्होंने कहा कि जब ट्रंप 2029 में दफ्तर छोड़ेंगे, तो ये थोड़े समय के फायदों पर विराम लग सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की तरह नहीं है, जहां प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रियता के कारण 10 सालों से ज्यादा सत्ता में है। वहीं, ओवल ऑफिस में ट्रंप का कार्य...
T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान… मिचेल सैंटनर होंगे कप्तान

T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान… मिचेल सैंटनर होंगे कप्तान

Uncategorized
नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान (New Zealand team Announced.) हो गया है। भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) होंगे, जो लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में कीवी टीम की कमान संभालेंगे। पेस ऑपशन्स टीम में आपको ज्यादा नजर आएंगे। इससे पहले वे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान थे। न्यूजीलैड की टीम में आपको तेज गेंदबाजी के विकल्प बहुत सारे नजर आएंगे। यहां तक कि रिजर्व में एक खिलाड़ी को रखा गया है और हैरानी की बात ये है कि वो भी पेसर है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के 2025 में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है और उन्हें ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में चुना गया है। दुनिया के दूसरे नंबर के ...