Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

Infosys में इस साल अब तक 12000 फ्रेशर्स की भर्ती, दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13% बढ़ा

Infosys में इस साल अब तक 12000 फ्रेशर्स की भर्ती, दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13% बढ़ा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आईटी कंपनी इंफोसिस (IT Company Infosys) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 12,000 नए फ्रेशर्स की भर्ती (Recruitment of 12,000 new freshers) की है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) जयेश सांगराजका ने 16 अक्टूबर को दूसरी तिमाही की अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस में बताया कि इंफोसिस साल भर में कुल 20,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करने की राह पर है। उन्होंने कहा, “साल की शुरुआत में हमारा लक्ष्य 15,000 से 20,000 फ्रेशर्स को लेना था। अब तक हमने 12,000 भर्ती कर ली हैं, और हम 20,000 का वार्षिक लक्ष्य पूरा करने के रास्ते पर हैं।” दूसरी तिमाही के नतीजे मजबूत, मुनाफा 13% बढ़ाकंपनी ने जुलाई-सितंबर 2025 (Q2 FY26) तिमाही में ₹7,364 करोड़ का शुद्ध मुनाफ़ा दर्ज किया, जो साल-दर-साल 13.2% की वृद्धि है। कुल राजस्व ₹44,490 करोड़ तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.6% अधिक रहा। ऑपरेशनल मार्जिन 21% पर लगभग...
MP: सिवनी लूट कांड में एक और गिरफ्तारी.. ठेकेदार से 75 हजार की घूस लेते धराया कांस्टेबल

MP: सिवनी लूट कांड में एक और गिरफ्तारी.. ठेकेदार से 75 हजार की घूस लेते धराया कांस्टेबल

मध्य प्रदेश
सिवनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni district) में एक और पुलिसवाले को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। वह थाने में ही एक ठेकेदार से 75000 रुपए की रिश्वत ले रहा था। इससे पहले हवाला नकदी (Hawala cash) की कथित लूट से जुड़े मामले में घूस लेने के आरोप में बुधवार को एक कांस्टेबल को गिरफ्तार (Constable arrested) किया गया था। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार को एक हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर 75000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनीष पटवा की गिरफ्तारी जिले में हवाला नकदी की कथित लूट से जुड़े एक अन्य मामले में एक कांस्टेबल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि केवलारी थाने में तैनात पटवा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त-जबलपुर) अंजूलता पटले ने बताया कि पटवा को थ...
MP: मुरैना महापौर को जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत, HC ने माना वैध… याचिका खारिज

MP: मुरैना महापौर को जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत, HC ने माना वैध… याचिका खारिज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ग्वालियर हाईकोर्ट (Gwalior High Court) की एकल पीठ ने मुरैना नगर निगम की महापौर (Morena Municipal Corporation) शारदा राजेंद्र प्रसाद सोलंकी (Mayor Sharda Rajendra Prasad Solanki) को एक बड़ी राहत देते हुए उनके चुनाव को वैध ठहराया है। इस दौरान कोर्ट ने भाजपा उम्मीदवार मीना मुकेश जाटव की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। दरअसल जाटव ने सोलंकी के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देते हुए उनका चुनाव निरस्त करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि उच्च स्तरीय समिति की जांच में शारदा सोलंकी के जाति प्रमाण पत्र को वैध ठहराया गया है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकल पीठ ने अपने फैसले में कहा कि जब उच्च स्तरीय जांच समिति ने प्रमाण पत्र को सही ठहराया है और याचिकाकर्ता भी इस निर्णय को स्वीकार कर चुकी हैं, तो पुनरीक्षण याचिका ...
बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे MP के सीएम, हर सीट पर अपना कनेक्शन निकाल जनता को किया खुश…

बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे MP के सीएम, हर सीट पर अपना कनेक्शन निकाल जनता को किया खुश…

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections ) के लिए इन दिनों प्रचार अभियान जोरों पर जारी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपने तमाम मुख्यमंत्रियों को वहां स्टार प्रचारक बनाकर पार्टी के समर्थन में प्रचार करने के लिए भेज रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) भी गुरुवार को राजधानी पटना में स्थित दो विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार करते हुए प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान यादव पहले पटना की कुम्हरार सीट पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता (BJP candidate Sanjay Gupta) की नामांकन जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह विक्रम विधानसभा सीट पर पहुंचे, जहां उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से अपना कनेक्शन निकालते हुए जनसभा में आ...
MP: कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक को पीटा, मुंह पर किया पेशाब

MP: कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक को पीटा, मुंह पर किया पेशाब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
कटनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) में अवैध खनन (Illegal mining.) का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक दलित युवक (Dalit youth) के साथ कथित रूप से मारपीट करने और उसके चेहरे पर पेशाब करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस वारदात का आरोप गांव के सरपंच रामानुज पांडे (Sarpanch Ramanuj Pandey) और उसके बेटे व अन्य लोगों पर लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना प्रदेश के जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा में 13 अक्टूबर को हुई। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि इस पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई, जब सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में भूमि समतलीकरण के लिए मुरम डलवाए जाने का काम करवाया जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष, इस काम के लिए उसके खेत के पास अ...
सीबीआई जांच का आदेश देना हो अंतिम उपाय… SC की उच्च न्यायालयों को चेतावनी

सीबीआई जांच का आदेश देना हो अंतिम उपाय… SC की उच्च न्यायालयों को चेतावनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार को उच्च न्यायालयों (High Courts.) और खुद को चेतावनी देते हुए एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने कहा कि सीबीआई जांच (CBI investigation) का आदेश देना अंतिम उपाय होना चाहिए, न कि नियमित प्रक्रिया। शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया कि सीबीआई जांच (CBI investigation) का सहारा तभी लिया जाना चाहिए, जब अन्य सभी विकल्प समाप्त हो जाएं और जांच की निष्पक्षता (Impartiality of investigation.) पर गंभीर सवाल उठ रहे हों। जस्टिस जे. के. महेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट ने यह आदेश “संदेह और अनुमानों” के आधार पर पारित किया था। अदालत ने मामले को पुनर्विचा...
बिहार महागठबंधन में VIP के खाते में आई 15 सीटें, मुकेश सहनी आज भरेंगे नामांकन

बिहार महागठबंधन में VIP के खाते में आई 15 सीटें, मुकेश सहनी आज भरेंगे नामांकन

राष्ट्रीय
पटना। बिहार महागठबंधन (Bihar Grand Alliance) में मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) (Vikassheel Insaan Party (VIP) की सीटों पर बात बन गई है। वीआईपी को गठबंधन में 15 सीटें मिली हैं। मुकेश सहनी खुद दरभंगा जिले (Darbhanga district) की गौड़ा बौराम सीट (Gowda Bauram seat) से चुनाव लड़ेंगे, शुक्रवार को वे अपना पर्चा दाखिल करेंगे। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सहनी को विधानसभा चुनाव में कम सीट मिलने की भरपाई करने का भी भरोसा दिलाया है। बाद में राज्यसभा और दो एमएलसी (विधान परिषद) सीट का ऑफर दिया गया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने यह जानकार दी। सीट शेयरिंग पर बात बनने के बाद वीआईपी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। देव ज्योति ने बताया कि गौड़ा बौराम से मुकेश सहनी खुद, तो भभुआ विधानसभा सीट से वीआईपी...
T20 World Cup 2026 के लिए 20 टीमें फाइनल… नेपाल के बाद ओमान-UAE ने भी किया क्वालीफाई

T20 World Cup 2026 के लिए 20 टीमें फाइनल… नेपाल के बाद ओमान-UAE ने भी किया क्वालीफाई

Uncategorized
नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) के बाद ओमान (Oman) और अब संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई (United Arab Emirates (UAE) ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 (ICC Men's T20 World Cup 2025) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस तरह सभी 20 टीमों का ऐलान हो गया है, जो भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) में होने वाले मेगा इवेंट में खेलेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल स्पॉट गुरुवार भरा गया। एशिया-ईएपी क्वालीफाइंग मैच में यूएई ने जापान को आठ विकेट से हराया और फिर से आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप का टिकट कटा लिया। इसी के साथ क्वालीफाइंग इवेंट्स खत्म हो गए हैं। हालांकि, कुछ मैच बाकी हैं, लेकिन उनके नतीजे से कुछ असर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 टीमों पर नहीं पड़ेगा। यूएई वर्सेस जापान मैच की बात करें तो जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 116 रन ही बना सकी। यूएई ने केवल 12.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्...
बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा जारी

बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा जारी

मनोरंजन
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार बरकरार है। वीकेंड ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी फिल्म की कमाई शानदार रफ्तार से बढ़ रही है। दो अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के 13वें दिन मंगलवार को 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 12वें दिन इसका कलेक्शन 13.35 करोड़ रुपये था। इस तरह फिल्म ने महज 13 दिनों में कुल 465.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। तेजी से बढ़ती कमाई के साथ 'कांतारा चैप्टर 1' कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसने सलमान खान की 'टाइगर 3' (464 करोड़ रुपये) और थलापति विजय की 'द गोट' (457 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ ...
मास से मिले दो और शव रेडक्रॉस ने इजराइल को सौंपे, समूह ने कहा-सभी मृत बंधक वापस, दावे पर ट्रंप भड़के

मास से मिले दो और शव रेडक्रॉस ने इजराइल को सौंपे, समूह ने कहा-सभी मृत बंधक वापस, दावे पर ट्रंप भड़के

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव। हमास ने रेडक्रॉस को दो और बंधकों के सौंप दिए। इसके बाद रेडक्रॉस के अधिकारियों ने दोनों शव इजराइली सेना को सौंप दिए। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने इसकी पुष्टि की। हमास ने दावा किया है कि उसने अब सभी मृत बंधकों को वापस कर दिया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, शवों को पहचान के लिए अबू कबीर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन ले जाया गया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजरायल को रोके रखा है। अगर हमास समझौते को बरकरार नहीं रखता तो इजराइल की फिर गाजा पट्टी में वापसी होगी। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइली अधिकारियों ने कहा कि हमास की तरफ से सौंपे गए चौथे शव की पहचान फिलीस्तीनी नागरिक के तौर पर हुई है। वह बंधक नहीं था। आईडीएफ ने कहा कि युद्धविराम समझौते के तहत हमास को सभी जीवित और मृत बंधकों को सोमवार तक...