एक साथ फिल्म करेंगे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान? जानिए शर्त
मुंबई। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और यूट्यूब सेंसेशन मिस्टर बीस्ट की एक वायरल तस्वीर से इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद, भारतीय सिनेमा के ये तीनों सितारे एक बार फिर मंच पर साथ आए। तीनों ने सऊदी अरब के जॉय फोरम में ‘ईस्ट टू वेस्ट: द ग्लोबल राइज ऑफ बॉलीवुड’ के एक पैनल चर्चा में हिस्सा लिया।
बातचीत के दौरान, एक खास विषय ने सबका ध्यान खींचा। उनसे सवाल किया गया कि क्या तीनों खान कभी किसी फिल्म में साथ काम करेंगे? इस पर शाहरुख खान ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि अगर हम तीनों किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते हैं, तो ये अपने आप में एक सपना होगा। उम्मीद है कि ये कोई बुरा सपना नहीं होगा! अगर हम तीनों साथ काम करते हैं तो ये एक सपना ही होगा। और इन शा अल्लाह, जब भी हमें कोई मौका और कहानी मिलती है, हम हमेशा बैठकर उस पर बात करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं इन दोनों को आदर्श मानता हूं। सच में, क्योंकि...









