Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

नसीरुद्दीन शाह को लेकर अनुपम खेर बोले- किसी को सम्मान देना घमंड की बात नहीं

नसीरुद्दीन शाह को लेकर अनुपम खेर बोले- किसी को सम्मान देना घमंड की बात नहीं

मनोरंजन
मुंबई। अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच शब्दों की लड़ाई एक समय पर काफी चर्चा में थी। नसीरुद्दीन ने अनुपम खेर की परवरिश पर सवाल उठाए थे जिससे मामला काफी बड़ा हो गया था। अब अनुपम ने उनके और नसीरुद्दी के बीच कि सिचुएशन पर अपनी बात रखी। अनुपम ने बताया कि वो सिर्फ एक्शन-रिएक्शन वाली चीज थी और कुछ नहीं।किसी को सम्मान देना घमंड की बात नहीं जिंदगी विद ऋचा के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए अनुपम खेर ने अपने और नसीरुद्दीन शाह मामले पर बात की और कहा, ‘जब बात नसीर साहब की आती है तो वह उनकी काफी रिस्पेक्ट करते हैं।’ अनुपम ने कहा कि अन्य दिग्गजों को उच्च सम्मान देना कोई घमंड की बात नहीं है।मैं जवाब दूंगा अनुपम ने आगे कहा, ‘मैंने सिर्फ एक वीडियो पर रिस्पॉन्स किया जहां उन्होंने बिना मतलब मेरी परवरिश पर कमेंट किया। मेरी परवरिश और मेरी पढ़ाई ने मुझे सिखाया कि हमेशा शांत रहना, लेकिन अगर कोई मेरे प्राइड...
करण जौहर ने 26 की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, जान्हवी कपूर के फैमिली मेंबर के साथ था रिलेशनशिप!

करण जौहर ने 26 की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, जान्हवी कपूर के फैमिली मेंबर के साथ था रिलेशनशिप!

मनोरंजन
मुंबई। नए चैट शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म निर्माता/निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री जान्हवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे. यहां करण जौहर ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर को यह कहकर चौंका दिया कि उनके परिवार के एक सदस्य के साथ उनका रिश्ता रहा है. हालांकि, करण जौहर ने जल्द ही यह साफ किया कि उन्होंने यह बात मजाक में जान्हवी की प्रतिक्रिया जानने के लिए कही थी. इस एपिसोड के दौरान 'सच या झूठ' नाम का गेम खेलते हुए जान्हवी कपूर ने करण जौहर को चुनौती दी, "हमें अपने बारे में एक शर्मनाक सच बताओ और एक झूठ गढ़ो और हम अनुमान लगाएंगे कि कौन सा सच है." करण ने शरारती मुस्कान के साथ जवाब दिया, "मैंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी, और मैं आपके परिवार के एक सदस्य के साथ रिलेशनशिप में रहा हूं." यह सुनते ही जान्हवी कपूर बहुत हैरान हुईं, और ट्विंकल और काजोल जोर से हंसने लगीं.इसक...
करिश्मा का खुलासा….माधुरी का नाम सुनते ही कई एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म करने से कर दिया था मना

करिश्मा का खुलासा….माधुरी का नाम सुनते ही कई एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म करने से कर दिया था मना

मनोरंजन
मुंबई। 90 के दशक की बात है। यश चोपड़ा एक रोमांटिक फिल्म बना रहे थे। उन्हें उस फिल्म के लिए दो एक्ट्रेसेस चाहिए थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित को फिल्म के लिए साइन कर लिया था और वह दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। हालांकि, जैसे ही दूसरी एक्ट्रेसेस को ये पता चलता था कि फिल्म में माधुरी हैं वे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने से पहले ही फिल्म रिजेक्ट कर देती थीं। इस बात का खुलासा खुद करिश्मा कपूर ने किया था। दरअसल, यश चोपड़ा को उस फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच डांस कॉम्पिटिशन दिखाना था और कोई भी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ डांस कॉम्पिटिशन नहीं करना चाहती थीं इसलिए वे फिल्म करने से मना कर रही थीं। ऐसे में यश चोपड़ा ने करिश्मा कपूर को दोबारा कॉन्टेक्ट किया। उन्होंने करिश्मा कपूर से कहा कि कम से कम स्क्रिप्ट तो सुन लो। करिश्मा मान गईं। उन्होंने और उनकी मम्मा ने स्क्रिप्ट सुनी। स्क्रिप्ट सुनने क...
बिग बॉस 19 : इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये चार दमदार कंटेस्टेंट, जानें किसके एविक्शन का सबसे ज्यादा चांस

बिग बॉस 19 : इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये चार दमदार कंटेस्टेंट, जानें किसके एविक्शन का सबसे ज्यादा चांस

मनोरंजन
मुंबई। सलमान खान (Salman khan) होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते चार खिलाड़ियों पर एविक्शन की तलवार लटक रही है। रविवार के एपिसोड में जीशान कादरी बेघर हो जाएंगे जिसके बाद नए हफ्ते में फिर से नॉमिनेशन्स (Nominations) के बाद यह तय होगा कि किन घरवालों के सिर पर एविक्शन का खतरा मंडराएगा। घरवालों ने मालती को खतरा मानते हुए इस हफ्ते नॉमिनेट कर दिया है, लेकिन उनके अवाला बाकी तीन कंटेस्टेंट कौन हैं जो अगले वीकेंड का वार में बाहर हो सकते हैं? चलिए जानते हैं।नॉमिनेट हुए ये चार दमदार कंटेस्टेंटबिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म 'बिग बॉस तक' ने अपनी एक पोस्ट में बताया, "मृदुल तिवारी, मालती चाहर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी इस हफ्ते नॉमिनेट हो गई हैं।" जहां मालती हाल ही में घर में दाखिल होने के बाद एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभरी हैं, वहीं बाकी सब भी दमदार खिलाड़ी हैं, जिनमें स...
ट्राइबल्स पर लागू नहीं होता हिंदू उत्तराधिकार एक्ट… SC ने HC के निर्देशों को किया खारिज

ट्राइबल्स पर लागू नहीं होता हिंदू उत्तराधिकार एक्ट… SC ने HC के निर्देशों को किया खारिज

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आदिवासी बहुल इलाकों में उत्तराधिकार संबंधी मामलों (Succession matters) में हिंदू सक्सेशन एक्ट (Succession Act) को लागू किए जाने के हाईकोर्ट (High Court) के निर्देशों को खारिज कर दिया है। उच्चतम न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान इस बात को दोहराया है कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 (Hindu Succession Act, 1956) अनुसूचित जनजाति के लोगों पर लागू नहीं होता है। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी उस निर्देश को रद्द कर दिया, जिसमें HC ने कहा था कि राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में बेटियों को संपत्ति का उत्तराधिकार हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अनुसार मिलेगा, ना कि आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार। कानून में क्या?एक रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि HC का यह निर्देश हिंदू उत्तराधिक...
कस्टमर्स को नहीं मिल रहा GST दरों में कटौती का लाभ, छोटी दुकानों पर पुराने रेट पर बिक रहा सामान

कस्टमर्स को नहीं मिल रहा GST दरों में कटौती का लाभ, छोटी दुकानों पर पुराने रेट पर बिक रहा सामान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जीएसटी की दरों (GST Rates) में कटौती के लागू होने के लगभग एक महीने बाद भी उपभोक्ताओं (Consumers) को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ सामान छोटी दुकानों (Small Shops) में पुरानी कीमतों पर बेचे जा रहे हैं। अधिकारियों ने पाया है कि विक्रेता अपना पुराना माल कम कीमत पर बेचने के बजाय पुराने प्रिंट रेट पर बेच रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती, क्योंकि वे जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड नहीं हैं। सरकार छह माह तक कीमतों पर रखेगी नजरएक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार कम से कम छह माह तक कीमतों पर नजर रखने की योजना बना रही है और इसके लिए लोगों को भी जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों के साथ कुछ समस्याएं आ रहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि दिसंबर तक सभी को पूर्ण रूप से जीएसटी सुधार का लाभ मिलने लगेगा। यदि कोई भी दुकानदार 40 लाख र...
पाकिस्तान ने 85,000 अफगान शरणार्थियों को किया डिपोर्ट, बलूचिस्तान में 10 कैंप पूरी तरह बंद

पाकिस्तान ने 85,000 अफगान शरणार्थियों को किया डिपोर्ट, बलूचिस्तान में 10 कैंप पूरी तरह बंद

Uncategorized
लाहौर। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) ने अपने दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान (Southwestern Province Balochistan) में अफगान शरणार्थियों (Afghan refugees ) पर फिर बड़ा कहर ढाया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में 10 शिविरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जबकि 85,000 अफगान शरणार्थियों को जबरन डिपोर्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को क्वेटा शहर में 3,800 प्रवासियों को गिरफ्तार भी किया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि क्वेटा में अफगान शरणार्थियों के खिलाफ पाक सरकार की कठोर कार्रवाई जारी है। इसी के तहत मंगलवार को शहर में अवैध रूप से रह रहे 3,888 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद, प्रवासियों की गिरफ्तारी और अफगान शरणार्थ...
शिमला के हलोग धामी में परम्परा के नाम पर पत्थरबाजी… खून से हुआ भद्रकाली का तिलक

शिमला के हलोग धामी में परम्परा के नाम पर पत्थरबाजी… खून से हुआ भद्रकाली का तिलक

राज्य, राष्ट्रीय
शिमला। शिमला (Shimla) के हलोग धामी (Halog Dhami) में मंगलवार को दिवाली के दूसरे दिन स्थानीय लोग एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते नजर आए। दरअसल यह परंपरा का हिस्सा था जिसमें पत्थरबाजी (Stone pelting) तब तक चलती है जब तक चोट लगने से किसी का खून नहीं गिरने लगता। इस साल भी करीब 40 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच जोरदार पत्थरबाजी देखी गई। इसमें पत्थर लगने से कटेड़ू टोली के सुभाष के हाथ से खून बहने लगा। इससे मां भद्रकाली (Mother Bhadrakali) का तिलक (Tilak) किया गया। इसके बाद यह खेल समाप्त हो गया। दर्शक नहीं होते हैं परंपरा का हिस्साधामी में पत्थर मेले का आयोजन राजपरिवार की ओर से तुनड़ू, जठौती और कटेड़ू परिवार की टोली और दूसरी ओर जमोगी खानदान की टोली के बीच होता है। स्थानीय लोग मेले का आनंद देखने आते हैं, लेकिन वे खुद पत्थर नहीं फेंक सकते। इस बार भी पूरी रस्मों और मान्यताओं के अनुसार पत्थर मेला आयोजित किय...
शक्तिशाली तूफान में परिवर्तित हो सकता है “मेलिसा” मूसलाधार बारिश का अलर्ट

शक्तिशाली तूफान में परिवर्तित हो सकता है “मेलिसा” मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Uncategorized
वाशिंगटन। उत्तर और मध्य फिलीपीन (North and Central Philippines) में पिछले सप्ताह तूफान 'फेंगशेन' (Typhoon Fengshen) ने कहर बरपाया, जिसमें कम से कम छह लोगों की जान चली गई। बाढ़ और भूस्खलन के खतरे के कारण 22000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र (US National Hurricane Center) ने चेतावनी जारी की है कि उष्णकटिबंधीय तूफान 'मेलिसा' (Tropical Storm Melissa) 23 अक्टूबर (गुरुवार) को पूर्ण तूफान में बदल सकता है और फ्लोरिडा को निशाना बना सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक शक्तिशाली तूफान के रूप में विकसित हो सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिशमौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को कैरिबियन सागर में 'मेलिसा' ने तूफान का रूप लिया और जल्द ही उष्णकटिबंधीय तूफान में परिवर्तित हो गया। वैज्ञानिकों के अनुसार, सप्ताह के अंत तक इसकी त...
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल… फिर भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल… फिर भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भाई दूज (Bhai Dooj) पर आज घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diese Price) जरूर चेक कर लें। कच्चे तेल के दाम (Crude oil Prices) में आज आग लगी है। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात ये है कि पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.76% उछलकर 64.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अभी कुछ दिन पहले यह 60.91 डॉलर प्रति बैरल पर था। दूसरी ओर, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स भी चंद दिन पहले 57.46 डॉलर पर था और आज 1.65 प्रतिशत की उछाल के साथ 60.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल के रेट में इस उछाल के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। भारत...