Afg vs Ban: अफगानिस्तान ने पहले ODI में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
Uncategorized
नई दिल्ली। अफगानिस्तान और बांग्लादेश (Afghanistan vs Bangladesh) के बीच यूएई (UAE) में अब तीन मैचों की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) खेली जा रही है। 3-0 से अफगानिस्तान को इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी, लेकिन वनडे सीरीज की शुरुआत अफगानी टीम ने जीत के साथ की। अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को धोबी पछाड़ लगाई है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले वनडे मैच को अफगानिस्तान की टीम ने 5 विकेट के अंतर से जीता, जिसमें अजमतुल्लाह उमरजई अपने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में 221 रन बनाकर ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान के लिए 3-3 विकेट अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान ने निकाले थे। 2 विकेट अल्लाह गजनफर को मिले थे और एक सफलता नानगेलिया खरोटे को मिली थी। एक विकेट बांग्लादेश का रन आउट के रूप में गिरा। बांग...



