दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा बीच सीधा मुकाबला
--------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------
-------------------------------------------------------
दतिया।दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है।मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। कांग्रेस ने अनुभवी और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं भाजपा ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है।दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो बार के पूर्व विधायक और राजघराने से जुड़े घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी टिकट वितरण के बाद मचे अंदरूनी घमासान को शांत करने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपना बड़ा दांव खेलते ...









