ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय..; पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में गूंजी देववाणी
Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मशहूर लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) के क्लासरूम में इन दिनों एक ऐसी भाषा गूंज रही है जिसे सुनकर पहले तो यकीन करना मुश्किल लगता है।
जी हां… आजादी के 77 साल बाद पहली बार इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान में संस्कृत आधिकारिक तौर पर विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा बन गई है। वो देववाणी, जिसे भारत में तो सदियों से पढ़ा जा रहा है, अब पाकिस्तानी छात्र बड़े शौक और जिज्ञासा से सीख रहे हैं।
महज एक वीकेंड वर्कशॉप से शुरू हुई यह यात्रा अब चार क्रेडिट वाले पूर्ण कोर्स तक पहुंच चुकी है और आगे महाभारत व भगवद्गीता के अलग कोर्स भी आने वाले हैं।
ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक LUMS अब महाभारत और भगवद्गीता पर भी अलग कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है। गुरमानी सेंटर के डायरेक्टर डॉ अली उस्मान कासमी कहते हैं कि उम्मीद है इससे नई दिशा मिलेगी। 10-15 साल में पाकिस्त...









