होर्मुज स्ट्रेट में हमले के बाद बढ़ा तनाव, जेडी वेंस ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कार्गो जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर सैन्य कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि यदि हिंसा का रास्ता अपनाया गया तो उसका जवाब भी उसी तरीके से दिया जाएगा।
जेडी वेंस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि अमेरिका ने युद्धविराम समझौते का पूरी तरह सम्मान किया है। यदि किसी मुद्दे पर मतभेद हैं तो उन्हें बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए, लेकिन हिंसक कार्रवाई का जवाब भी उसी भाषा में दिया जाएगा।
उन्होंने लिखा, "अगर किसी बात पर आपत्ति है तो बातचीत के रास्ते खुले हैं, लेकिन यदि हिंसा होगी तो उसका जवाब भी हिंसा से मिलेगा।"
ट्रंप बोले- ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हुई
अमेरिकी ...









