Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों की संपत्ति जांच पर रोक लगाई

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों की संपत्ति जांच पर रोक लगाई

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों के संपत्ति की जांच पर अंतरिम रोक लगा दिया है। कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों को उनकी संपत्ति विवरण सौंपने के लिए मजबूर न करने का अंतरिम आदेश संपत्ति जांच आयोग के नाम जारी किया है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश टेकप्रसाद ढुंगाना और श्रीकांत पौडेल की पीठ ने आदेश दिया है कि जिन व्यक्तियों पर संविधान की धारा 239 आकर्षित होती है, उनकी संपत्ति के विवरण को यथास्थिति में रखा जाए। अदालत ने आयोग के गठन के संवैधानिक औचित्य और उसके अधिकार क्षेत्र पर तीन गंभीर सवाल उठाते हुए इस मामले को पूर्ण पीठ (फुल बेंच) के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। उच्चतम न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीशों सहित उन सभी संवैधानिक पदाधिकारियों को संपत्ति का विवरण देने के लिए मजबूर न करने का अंतरिम आदेश दिया है, जिन्हें ...
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन लाने का सबसे बड़ा और सशक्त माध्यम है। हमारी सरकार बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं। हमारे बच्चे खूब पढ़ें, लिखें, जीवन में आगे बढ़े, इसके लिए हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों को आधुनिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सांदीपनी विद्यालय, पीएमश्री स्कूल और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में प्रदेश में शिक्षा की त्रिवेणी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने प्राथमिक स्कूली शिक्षा स्तर पर ड्रॉप-आउट दर को शून्य करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की पूरे देश में सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इन्दौर में हिन्द ...
वन नेशन-वन इलेक्शन 2029 के आम चुनाव तक लागू करने की तैयारी….99% लोग प्रस्ताव के समर्थन में

वन नेशन-वन इलेक्शन 2029 के आम चुनाव तक लागू करने की तैयारी….99% लोग प्रस्ताव के समर्थन में

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एक देश- एक चुनाव (One Nation, One Election) को लेकर हलचल तेज होती दिख रही है। संसद (Parliament) की संयुक्त समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने शुक्रवार को गोवा में इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने इसे गेम चेंजर बताया है। आपको बता दें कि समिति एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयकों की समीक्षा कर रही। इसका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है जिससे 'एक देश, एक चुनाव' सुधार को 2029 के आम चुनाव तक लागू किया जा सके। समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि अबतक जिन नागरिक संस्थाओं से सुझाव लिया गया है उसमें से करीब 99 फीसदी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। प्रस्ताव का उद्देश्य बार-बार होने वाले चुनाव से होने वाले अनुमानित सात लाख करोड़ रुपये के आर्थिक नुकसान को रोकना है। पीपी चौधरी ने कहा कि गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, ...
दो हजार समलैंगिकों को लेकर समुद्र में भटक रहा क्रूज शिप…तुर्किए के बाद मिस्र ने भी नहीं दी एन्ट्री

दो हजार समलैंगिकों को लेकर समुद्र में भटक रहा क्रूज शिप…तुर्किए के बाद मिस्र ने भी नहीं दी एन्ट्री

अंतरराष्ट्रीय
न्यूयार्क। एथेंस (Athens) से लेकर वेनिस (इटली) (Venice, Italy) तक की यात्रा के लिए निकला क्रूज शिप (स्कारलेट लेडी) (Cruise ship- Scarlet Lady) परेशानी में आ गया है। करीब 2000 समलैंगिक लोगों (2,000 Gay people) को लेकर यात्रा कर रहे इस जहाज को लंगर डालने से दो मुस्लिम देशों ने इनकार कर दिया है। इन दो हजार लोगों में 'वर्जिन वॉयजेज' और 'अटलांटिस' की टीमें शामिल हैं। इस जहाज को सबसे पहले तुर्किए ने परिवारिक मूल्यों का हवाला देते हुए पनाह देने से इनकार किया। अब मिस्त्र ने भी इन लोगों को अपने बंदरगाह पर उतरने देने से मना कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह जहाज अब किसी दूसरे बंदरगाह की तलाश कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्रूज शिप पर ब्रॉडवे की मशहूर कलाकार पैटी लुपोन भी शामिल हैं, जिन्होंने तुर्किए और मिस्त्र द्वारा लंगर डालने की इजाजत न मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पैटी ने इस पूरे...
होर्मुज को लेकर फिर बढ़ा तनाव….. ईरान ने दूसरा रास्ता बनाया, ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टिमेटम

होर्मुज को लेकर फिर बढ़ा तनाव….. ईरान ने दूसरा रास्ता बनाया, ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टिमेटम

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। होर्मुज (Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान (America and Iran) में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। पिछले चार दिनों से दक्षिणी तटीय इलाकों में धमाके हो रहे हैं। वहीं ईरान ने भी अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बंदर अब्बास, केश्म, मूसा और चाबहार जैसी पोर्ट सिटी में भी धमाके की आवाजें सुनी जा रही हैं। दो सप्ताह पहले किया गया समझौता और सीजफायर एक तरह से खटाई में पड़ गया है। इस बार लड़ाई होर्मुज को लेकर है। ईरान ने होर्मुज के अंदर एक अलग रास्ता बना दिया है और उसका कहना है कि इसी रास्ते से जहाजों को उसके नियंत्रण में गुजरना है। जबकि अमेरिका एक अलग कॉरिडोर चलाने के प्रयास में है। ऐसे में लड़ाई होर्मुज के अंदर अलग-अलगर रास्तों को लेकर है। अमेरिका ने दिया 24 घंटे का अल्टिमेटमअमेरिका के सुझाए रास्ते से जब जहाज गुजरते हैं तो ईरान उनपर हमला कर...
New Drug Rules: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी 12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं…

New Drug Rules: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी 12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं…

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आप भी अब तक पास के मेडिकल स्टोर (Medical Store) से ऐसी सिरप (Syrup) या दूसरी पीने वाली दवाएं ले आते थे जिनमें अल्कोहल (Alcohol) होता है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार (10 जुलाई 2026) को दवा नियमों (New Drug Rules) में दसवां संशोधन जारी किया है। यह नया नियम, सरकारी गजट में प्रकाशित होने के छह महीने बाद प्रभावी होगा। नए नियमों (New Drug Rules) के तहत 30 एमएल से बड़ी पैकिंग और 12% से ज्यादा एथिल अल्कोहल (Ethyl Alcohol) वाली सभी ओरल दवाओं को शेड्यूल H1 में शामिल कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब ये दवाएं केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेची जा सकेंगी। मेडिकल स्टोर को इनकी बिक्री का रिकॉर्ड भी निर्धारित नियमों के अनुसार रखना होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ड्रग्स रूल्स, 1945 में किए गए इस बड़े ब...
देशभर में हो रही झमाझम बारिश….कई राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही

देशभर में हो रही झमाझम बारिश….कई राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश (Heavy downpour) हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में तो बारिश प्रचंड चरण में है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में वर्षा जनित घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों राज्यों में मूसलाधार बारिश से नदियां और पहाड़ी नाले उफान पर हैं, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड के यमुनोत्री हाईवे के साथ दोनों राज्यों में सैकड़ों सड़के बंद हैं, संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश से स्थिति इतनी भयावह हुई कि कई क्षेत्रों में स्कूलों को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों समेत उत्तर-पश्चिम भारत और देश के कई अन्य हिस्सों में तीन-चार दिन भार बारिश का अलर्ट जारी किया है...
धरती का स्वसे स्वच्छ अंटार्कटिका भी आया प्लास्टिक प्रदूषण की चपेट में…. मिट्टी में मिले नैनोप्लास्टिक

धरती का स्वसे स्वच्छ अंटार्कटिका भी आया प्लास्टिक प्रदूषण की चपेट में…. मिट्टी में मिले नैनोप्लास्टिक

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। धरती (Earth) का सबसे स्वच्छ और मानव गतिविधियों से लगभग अछूता माना जाने वाला अंटार्कटिका (Antarctica) भी अब प्लास्टिक प्रदूषण (Plastic Pollution) की चपेट में आ चुका है। वैज्ञानिकों ने पहली बार अंटार्कटिका के भीतरी हिस्सों की मिट्टी में नैनोप्लास्टिक (Nano-Plastics) कणों की मौजूदगी दर्ज की है। प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित इस अध्ययन ने संकेत दिया है कि प्लास्टिक प्रदूषण अब महासागरों, नदियों और शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पृथ्वी के सबसे दूरस्थ और संवेदनशील पारिस्थितिक तंत्र तक भी पहुंच चुका है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह खोज वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता को रेखांकित करती है और भविष्य के लिए चेतावनी भी है। क्या होता है नैनो प्लास्टिक?नैनो प्लास्टिक प्लास्टिक के अत्यंत सूक्ष्म कण होते हैं, जिनका आकार एक माइक्रोमीटर से भी कम होता...
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर बवाल…. कलिंग सेना की इस्कॉन को चेतावनी

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर बवाल…. कलिंग सेना की इस्कॉन को चेतावनी

राज्य, राष्ट्रीय
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के एक सामाजिक और राजनीतिक संगठन 'कलिंग सेना' (Kalinga Sena) ने इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) (ISKCON (International Society for Krishna Consciousness)) को कड़ी चेतावनी दी है। संगठन ने इस्कॉन को परंपरा और संस्कृति से हटकर भगवान जगन्नाथ की असमय रथ यात्रा आयोजित न करने के लिए कहा है। कलिंग सेना के कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर में इस्कॉन मंदिर के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। यह प्रदर्शन पुरी के गजपति महाराज दिब्यसिंह देब की उस अपील को खारिज करने के विरोध में किया गया, जिसमें उन्होंने दुनिया भर में शास्त्रों के अनुसार ही रथ यात्रा आयोजित करने का अनुरोध किया था। पुरी और भुवनेश्वर में इस्कॉन का विरोध करने की धमकीकलिंग सेना के अध्यक्ष हेमंत रथ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वे आगामी 16 जुलाई को होने वाली रथ यात्रा के दौरान इ...
MP: छतरपुर में केन-बेतना नदी जोड़ो योजना का विरोध…. आदिवासियों ने शुरू किया ‘फांसी सत्याग्रह’

MP: छतरपुर में केन-बेतना नदी जोड़ो योजना का विरोध…. आदिवासियों ने शुरू किया ‘फांसी सत्याग्रह’

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 44,605 करोड़ रुपए की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (Ken-Betwa River Interlinking Project) के विरोध में आदिवासी महिला-पुरुषों ने शुक्रवार को गले में फांसी का फंदा डालकर प्रतीकात्मक 'फांसी सत्याग्रह' ('Hangman's Satyagraha') शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से समुचित पुनर्वास नहीं किए जाने पर उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की। इस दौरान ग्रामीण छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर कूपी गांव के पास बराना नदी के किनारे जारी यह आंदोलन शुक्रवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। इससे पहले विस्थापित परिवार 'चिता सत्याग्रह' और 'जल सत्याग्रह' भी कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें अवैध रूप से बेदखल किया गया, उनकी आजीविका छिन ली गई और परियोजना प्रभावितों की सूची तैयार करने में भी अनियमितताएं हुई हैं। छतरपुर के कलेक्टर पार्थ जा...