Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

MP: खरगोन में एबी रोड पर क्रूड ऑयल के खाली टैंकर में हुआ ब्लास्ट…..दूर खड़े चरवाहे की मौत

MP: खरगोन में एबी रोड पर क्रूड ऑयल के खाली टैंकर में हुआ ब्लास्ट…..दूर खड़े चरवाहे की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone district) में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (Agra-Mumbai National Highway) पर मगरखेड़ी के पास रविवार शाम को क्रूड ऑयल (Crude oil) के खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि टैंकर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक बिखर गए। हादसे में दूर खड़े एक चरवाहे की मौत हो गई। इस विस्फोट में टैंकर चालक और वेल्डिंग मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको किसी बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। घटना खरगोन के कसरावद इलाके के मगरखेड़ी गांव में एक वेल्डिंग वर्कशॉप में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट तब हुआ जब मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के किनारे खड़े एक टैंकर के पिछले हिस्से की मरम्मत का काम चल रहा था। धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक बिखर गए। इस भीषण धमाके के कारण पूरे मगरखेड़ी गांव में अफरातफरी...
जम्मू- कश्मीर के बारामूला जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके…. तीव्रता 3.6 दर्ज

जम्मू- कश्मीर के बारामूला जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके…. तीव्रता 3.6 दर्ज

राज्य, राष्ट्रीय
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले (Baramulla district) में सोमवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता (Earthquake Intensity 3.6) रिक्टर स्केल (Richter scale) पर 3.6 दर्ज की गई. यह भूकंप रात करीब 2 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के झटके बारामूला के अलावा कश्मीर घाटी के कई अन्य इलाकों में भी महसूस किए गए. अचानक आए झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई. एहतियात के तौर पर कई लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भूकंप की जानकारी दी. इसी साल फरवरी में भी बारामूला जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया थ...
इस वित्त वर्ष में अब तक 1.7 करोड़ ITR दाखिल…. डेडलाइन से पहले टैक्सपेयर में मची होड़

इस वित्त वर्ष में अब तक 1.7 करोड़ ITR दाखिल…. डेडलाइन से पहले टैक्सपेयर में मची होड़

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। टैक्सपेयर्स (Taxpayers) के बीच आयकर रिटर्न फाइल (Income Tax Return Filing) करने की होड़ सी है। ताजा आंकड़े तो इसी के संकेत देते हैं। आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) (Income Tax Return - ITR) दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने कहा कि सिर्फ शुक्रवार को ही 10 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए। आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 1.7 करोड़ से अधिक करदाताओं ने अपना आईटीआर दाखिल कर दिया है।" विभाग ने इसे करदाताओं की तरफ से उठाया गया स्मार्ट कदम बताया है। विभाग ने करदाताओं से समयसीमा के भीतर रिटर्न दाखिल करने की अपील भी की है ताकि अंतिम समय की भीड़भाड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। अभी फाइल करेंगे तो मिलेंगे ये फायदे-देर से फाइल करने पर लगने वाली फीस से बच सकते हैं- बिना...
अमेरिका के प्रस्तावित 12.5% ​​टैरिफ का भारत ने किया कड़ा विरोध… पुनर्विचार करने को कहा

अमेरिका के प्रस्तावित 12.5% ​​टैरिफ का भारत ने किया कड़ा विरोध… पुनर्विचार करने को कहा

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) ने अमेरिका (America) की ओर से प्रस्तावित 12.5 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) का कड़ा विरोध किया है। नई दिल्ली की ओर से कहा गया कि दोनों देशों के बीच व्यापार (Trade) से जुड़े किसी भी विवाद का समाधान एकतरफा कदमों के बजाय द्विपक्षीय व्यापार (Bilateral Trade) बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए। भारत ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि से अपने प्रस्ताव पर फिर से विचार करने की अपील की है। यह मामला यूएसटीआर की धारा 301 के तहत की गई उस जांच से जुड़ा है, जिसमें जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात को लेकर कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। भारत का कहना है कि उसने इस मुद्दे पर हमेशा गंभीरता व पारदर्शिता के साथ सहयोग किया है और उसके संवैधानिक व अंतरराष्ट्रीय दायित्व भी जबरन श्रम के खिलाफ हैं। इसलिए भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का कोई उचित आधार नहीं बनता। वाणिज्य व उद्योग मं...
वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत…बाल-बाल बचे शख्स ने सुनाई आपबीती.. बोला- कुछ ही सेकेंड में सब कुछ हो गया

वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत…बाल-बाल बचे शख्स ने सुनाई आपबीती.. बोला- कुछ ही सेकेंड में सब कुछ हो गया

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वियतनाम (Vietnam) का खूबसूरत पर्यटन स्थल 'फु क्वोक द्वीप' ('Phu Quoc Island') उस समय चीख-पुकार और मातम में बदल गया, जब भारतीय पर्यटकों (Indian Tourists) को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जिनमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए ये पर्यटक दक्षिण भारत के मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर्स थे, जो मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल (Mobile company Lava International) की तरफ से आयोजित एक इंसेंटिव टूर पर वियतनाम गए थे। "सब कुछ कुछ ही सेकेंडों में हो गया"इस भयावह हादसे में बाल-बाल बचे तमिलनाडु के पलानी के रहने वाले निर्मल कुमार ने उस खौफनाक मंजर की दास्तान सुनाई। उन्होंने कहा, "हम करीब 39 लोग बोट पर लंच के लिए निकले थे। बोट पूरी तरह से बंद थी। हम अभी तट से आधा किलोमीटर भी दूर नहीं गए थे कि अचानक समुद्र में उठ...
MP: दतिया में सियासी घमासान के बीच देर रात CM हाउस पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

MP: दतिया में सियासी घमासान के बीच देर रात CM हाउस पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। दतिया (Datia) में चल रहे सियासी घमासान के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) शनिवार को अपने गृह नगर डबरा से राजधानी भोपाल (Bhopal) पहुंचे. मिश्रा देर शाम CM हाउस पहुंचे, यहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav), प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की। CM हाउस से बाहर निकल नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा, ''सारगर्भित बात हुई बहुत अच्छी बात हुई. दतिया जीतने की बात हुई. दतिया हम जीत रहे हैं. कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि सभी धैर्य और शांति का परिचय दें. धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है. 13 तारीख यानी सोमवर को नामांकन में मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। 'मुझे इस्तीफे नहीं मिले'वहीं, बीजेपी प्रदेशाधक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, ''दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याश...
MP: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी…उद्धव की पार्टी ने दिया नरोत्तम को दिया ‘ऑफर’

MP: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी…उद्धव की पार्टी ने दिया नरोत्तम को दिया ‘ऑफर’

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया/भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly seat) पर होने जा रहा उपचुनाव (By-election) अब देश की सियासत का सबसे हॉट टॉपिक बन चुका है. पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मचे बवाल के बीच दो बड़ी घटनाएं हुईं. कांग्रेस ने इस सीट से घनश्याम सिंह (Ghanshyam Singh) को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया. दूसरी और सबसे चौंकाने वाली घटना यह रही कि महाराष्ट्र की प्रमुख पार्टी शिवसेना (UBT) ने नाराज नरोत्तम मिश्रा को दतिया से चुनाव लड़ने का खुला न्योता दे दिया है। दतिया जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष 72 वर्षीय घनश्याम सिंह का दतिया राजघराने से संबंध हैं. वह तीन बार विधायक रह चुके हैं. पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। दतिया और सेवढ़ा से पूर्व विधायक रहे घनश्याम सिंह के पिता म...
राष्ट्रीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में चयनित हुए कुशल सिंह ‘तरंग’, चीन में लहराएंगे अयोध्या का परचम

राष्ट्रीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में चयनित हुए कुशल सिंह ‘तरंग’, चीन में लहराएंगे अयोध्या का परचम

खेल
अयोध्या। अयोध्या जिले के लिए गर्व की बात है कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम मलेथू खुर्द निवासी कुशल सिंह उर्फ 'तरंग', पुत्र शंभूनाथ सिंह, का भारतीय अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। वह चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (असम कप/यू-18 प्रतियोगिता) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन रवाना हो गए हैं। कुशल सिंह का राष्ट्रीय टीम में चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है। हाल ही में राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें भारतीय टीम में स्थान मिला है, जिसके बाद क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। भारतीय अंडर-18 टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची में भी उनका नाम शामिल है। कुशल की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मलेथू खुर्द, हैरिंग्टनगंज, मिल्कीपुर तथा जनपद अयोध्या का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उन...
आर्यन खान को देखते ही उमड़ी भीड़, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आर्यन खान को देखते ही उमड़ी भीड़, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

मनोरंजन
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। राघव जुयाल के जन्मदिन समारोह से लौट रहे आर्यन को उनकी सुरक्षा टीम की मदद से भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। इस दौरान एक प्रशंसक संतुलन खोकर जमीन पर गिर गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें वाहन तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं। भीड़ के कारण कुछ देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। घटना के दौरान आर्यन भी अचानक हुई अफरा-तफरी से हैरान दिखाई दिए जबकि सुरक्षा टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित वहां से रवाना कराया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भीड़ के व्यवहार की आलोचना की। यूजर्स ने मशहूर...
भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाखस्तान स्थित बैकानूर अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आठ महीने के मिशन पर रवाना होंगे। 49 वर्षीय मेनन भारतीय मूल के हैं। इस आशय की विज्ञप्ति नासा की वेबसाइट पर नौ जुलाई को साझा की गई है। विज्ञप्ति के अनुसार, मिनियापोलिस में यूक्रेनी और भारतीय प्रवासी माता-पिता के घर जन्मे मेनन आपातकालीन चिकित्सा के चिकित्सक और अमेरिकी अंतरिक्ष बल में कर्नल हैं। नासा की विज्ञप्ति के अनुसार, अनिल मेनन, कॉस्मोनॉट प्योत्र डुब्रोव और अन्ना किकिना के साथ रोस्कोस्मोस के सोयुज एमएस-29 स्पेसक्राफ्ट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे। वहां वे 'एक्सपीडिशन 74' क्रू के साथ मिलकर वैज्ञानिक अनुसंधान को आगे बढ़ाएंगे। उत्तरी अमेरिका के समयानुसार तीनों सुबह 10:47...