पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी की 5 साल जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होगी
Uncategorized
पेरिस, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी अगले सप्ताह पेरिस की जेल में प्रवेश करेंगे, जहां वे आपराधिक साजिश के मामले में पांच साल की जेल की सजा भुगतेंगे। इस मामले में सारकोजी पर 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए लीबिया से धन जुटाने के प्रयासों में साजिश रचने का आरोप था, जैसा कि फ्रांसीसी समाचार चैनल आरटीएल (आरटीएल) ने सोमवार को रिपोर्ट किया।
आरटीएल (RTL) के अनुसार, सारकोजी को 21 अक्टूबर को पेरिस की सैंटे जेल भेजा जाएगा। पेरिस वित्तीय अभियोजन कार्यालय ने इस रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। वहीं, सारकोजी के वकीलों ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
हमेशा खुद के निर्देष होने का दावा करने वाले सारकोजी को उनके करीबी सहयोगियों द्वारा 2007 के राष्ट्रपति अभियान के लिए तत्कालीन लीबियाई तानाशाह मुआम्मर गद्दाफी के शासनकाल में धन जुटाने के प्रयासों के लि...









