सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की वोट चोरी मामले की एसआईटी जांच संबंधी याचिका
Uncategorized
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के आरोप लगाने के मामले की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप अपनी याचिका निर्वाचन आयोग के पास लेकर जाइए, जनहित याचिका के रुप में कोर्ट मत आइए।
याचिका रोहित पांडेय ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि याचिकाकर्ता ने स्वयं राहुल गांधी के आरोपों की पुष्टि की है और प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य पाया है। याचिका में आरोपों की जांच के लिए पूर्व जज की अध्यक्षता में एसआईटी के गठन की मांग की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि कोर्ट के निर्देशों का पालन होने और वोटर लिस्ट का स्वतंत्र आडिट पूरा होने तक वोटर लिस्ट में कोई और संशोधन या अंतिम रुप देने का काम नहीं किया जाए।
याचिका में कहा गया था कि राहुल गांधी ने 7 ...









