Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Author: admin

भारत की तकनीक और एआई नवाचार लाखों लोगों के जीवन में ला रहे हैं बदलाव: डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर

भारत की तकनीक और एआई नवाचार लाखों लोगों के जीवन में ला रहे हैं बदलाव: डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर

Uncategorized
नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर । केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने गुरुवार को कहा कि यूपीआई से लेकर ओएनडीसी तक भारत के नवाचार सिर्फ प्रौद्योगिकी के लिए तकनीक पर आधारित नहीं हैं, बल्कि जीवन में बदलाव लाने पर केंद्रित हैं। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री ने नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025' में आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन' को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार डिजिटल प्रौद्योगिकियां रोजमर्रा के जीवन को नया आकार दे रही हैं। डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा, "भारत के नवाचार केवल प्रौद्योगिकी के लिए प्रौद्योगिकी के बारे में नहीं हैं, वे जीवन बदलने के बारे में हैं।" उन्‍होंने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे डिजिटल प्रौद्योगिकियां रोजमर्रा के जीवन को नया आकार दे रही हैं। मंत्री ने बताया कि यूपी...
पीवीएल 2025: मुंबई मेटियर्स की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली तूफान्स को 3-0 से किया पराजित

पीवीएल 2025: मुंबई मेटियर्स की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली तूफान्स को 3-0 से किया पराजित

Uncategorized
हैदराबाद, 08 अक्टूबर । आरआर केबल प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) पावर्ड बाय स्कैपिया में बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई मेटियर्स ने एक बार फिर अपने दबदबे का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली तूफ़ान्स को 3-0 (15-12, 15-10, 15-11) से हराया। गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई के सेटर ओम लाड वसंत को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। दिल्ली के मुहम्मद जसीम ने शुरुआती सर्विस पर मुंबई को चुनौती दी, लेकिन मुंबई के अभिनव सालार ने दमदार रिटर्न और सुपर पॉइंट के साथ टीम को बढ़त दिलाई। शुभम चौधरी ने दिल्ली की मज़बूत डिफेंस लाइन में लगातार गैप खोजते हुए मेटियर्स के आक्रमण को और तेज़ किया। कप्तान अमित गुलिया की रणनीतिक सर्विस ने दिल्ली के लिबरो आनंद पर दबाव बढ़ाया, जबकि कार्लोस बेरियोस के जोरदार स्पाइक से मुंबई को एक और सुपर पॉइंट मिला। दूसरी ओर, दिल्ली के कप्तान सकलैन ता...
क्वांटम कंप्यूटिंग के दौर में प्रणालीगत सुरक्षा के लिए सेबी उठा रहा कदमः तुहिन कांत पांडेय

क्वांटम कंप्यूटिंग के दौर में प्रणालीगत सुरक्षा के लिए सेबी उठा रहा कदमः तुहिन कांत पांडेय

आर्थिक
मुंबई, 08 अक्‍टूबर। पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग की शुरुआत से बड़ी सुरक्षा चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। उन्‍होंने कहा कि नियामक इसे ध्यान में रखते हुए पहले से ही प्रणाली को सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रहा है। तुहिन कांत पांडेय ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग में ऐसी प्रौद्योगिकी क्षमता है, जिससे पासवर्ड जैसे बेहद सुरक्षित माने जाने वाले सुरक्षा तंत्र भी खतरे में पड़ सकते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि उद्योग समय रहते ‘क्वांटम सुरक्षित’ प्रणाली के लिए तैयार हो। सेबी प्रमुख ने कहा कि नियामक ने सभी विनियमित हितधारकों की ‘क्वांटम के लिए तैयारी’ सुनिश्चित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत ...
भारत नवाचार का लोकतंत्रीकरण कर रहा है, इसे प्रत्येक नागरिक के लिए बना रहा है सुलभ: पेम्मासानी चंद्रशेखर

भारत नवाचार का लोकतंत्रीकरण कर रहा है, इसे प्रत्येक नागरिक के लिए बना रहा है सुलभ: पेम्मासानी चंद्रशेखर

नवाचार
कहा-राष्ट्रीय मानसिकता में सकारात्मक बदलाव देश के एआई नवाचार को आगे बढ़ा रहा है नई दिल्‍ली, 08 अक्‍टूबर (हि.स)। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय मानसिकता में सकारात्मक बदलाव से कृत्रिम मेधा, क्वांटम प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी में प्रगति को बढ़ावा मिल रहा है। भारत नवाचार को प्रत्येक नागरिक के लिए सुलभ बनाकर इसे एक जन आंदोलन में बदल रहा है। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री ने नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के अवसर पर “कनेक्टिविटी से परे: कल के नवाचार के इंजनों का लोकतंत्रीकरण” शीर्षक से एक सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने कहा कि कहा कि भारत नवाचार को एक विशिष्ट प्रयास से जनांदोलन में बदल रहा है। डॉ. चंद्रशेखर ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में...
भारत का डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से परिपक्व हुआ : संजय मल्‍होत्रा

भारत का डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से परिपक्व हुआ : संजय मल्‍होत्रा

आर्थिक
मुंबई, 08 अक्‍टूबर । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों से उपयोग में आसान और सभी के लिए सुलभ उत्पाद डिजाइन करने को कहा, ताकि भारत को वित्तीय समावेश हासिल करने और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने में मदद मिल सके। संजय मल्‍होत्रा ने यहां ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। आरबीआई गवर्नर ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि भारत का डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से परिपक्व हुआ है और दैनिक यूपीआई लेनदेन अब वैश्विक रीयल-टाइम भुगतानों का आधा हिस्सा है। उन्‍होंने बढ़ते डिजिटल धोखाधड़ी के मुद्दे का भी उल्लेख किया और इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास करने की वकालत की। मल्होत्रा ने फिनटेक कंपनियों से आग्रह किया कि वे भारत के कम विकसित क्षेत्रों में पहुंच में सुधार करें, तथा ऐसे उत्पाद डिजाइन करें ...
जयंत चौधरी ने एआई पर नीति आयोग के रोडमैप का किया अनावरण

जयंत चौधरी ने एआई पर नीति आयोग के रोडमैप का किया अनावरण

पॉलिटिक्स
नई दिल्‍ली, 08 अक्‍टूबर (एजेंसी)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने बुधवार को नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब अध्ययन, "समावेशी सामाजिक विकास के लिए एआई" का शुभारंभ किया। इसे डेलॉइट के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ये अग्रणी रिपोर्ट व्यवस्थित रूप से यह पता लगाने का अपनी तरह का पहला प्रयास है कि किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अग्रणी प्रौद्योगिकियां भारत के 490 मिलियन अनौपचारिक श्रमिकों के जीवन और आजीविका को बदल सकती हैं। जयंत चौधरी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह रिपोर्ट अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में समावेशिता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए एआई का लाभ उठाने का एक रोडमैप प्रदान करती है, जो 2047 तक भारत के विकसित भारत के दृष्टिकोण के...
जबलपुरः वीयू-वीआईपीएम वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 का भव्य शुभारंभ

जबलपुरः वीयू-वीआईपीएम वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 का भव्य शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
ग्रामीण आजीविका को सशक्‍त करने में पशुधन बहुत आवश्‍यकः राकेश सिंह किसानों की आय दुगनी करने के लिए पशुपालन एक अच्छा विकल्पः लखन पटेल जबलपुर, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्‍य आतिथ्‍य में बुधवार को जबलपुर के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में पशु आंतरिक एवं रोग निरोधक चिकित्सा विषयक वार्षिक अधिवेशन का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के विशिष्‍ट अतिथि पशु पालन एवं डेयरी राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार लखन पटेल तथा अध्‍यक्षता नानाजी देशमुख पशु चिकित्‍सा विज्ञान विश्‍वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. मंदीप शर्मा थे। मुख्य अतिथि मंत्री राकेश सिंह ने इस कल्‍याणकारी कार्य के लिए आयोजकों को धन्‍यवाद व शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने पशु चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण आजीविका की रक्षा एवं पशुधन स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भ...
मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आमला में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दी सांत्वना

मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आमला में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दी सांत्वना

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को बैतूल जिले के आमला विकासखंड में दिवंगत बच्चों के परिजन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ खड़ा है। इस दौरान आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और सुधाकर पवार भी साथ रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सबसे पहले ग्राम टीकाबरई पहुंचकर नागपुर एम्स में उपचाररत हर्ष यादव के परिजन से भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य शासन हर संभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा है। उन्होंने एम्स नागपुर में भर्ती हर्ष के उपचार की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ली। उन्होंने परिजन और एम्स की टीम से सतत संपर्क में रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे ग्राम जामुन बिछुआ पहुंचे, जहाँ पीड़ित परिवार के सद...
ग्वालियरः तौल कांटे सही न पाए जाने पर 7 दुकानों पर कार्रवाई

ग्वालियरः तौल कांटे सही न पाए जाने पर 7 दुकानों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश, राज्य
विधिक माप विज्ञान अधिकारी नापतोल विभाग ने किया दुकानों का निरीक्षण ग्वालियर, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नापतौल विभाग द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में नमकीन व खान-पान की दुकानों, किराना स्टोर एवं जनरल स्टोर आदि प्रतिष्ठानों के तौल - माप उपकरणों की जाँच की जा रही है। जिन संस्थानों पर नापतोल से संबंधित अनियमितताएं सामने आ रही हैं उनके खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम व नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में बुधवार को जाँच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 7 दुकानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। नापतोल विभाग के विधिक माप विज्ञान अधिकारी व्हीएस सिंघानिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित रोली मिष्ठान भंडार, सोनी जी किराना एवं जनरल स्टोर, अंकित किराना एवं जनरल स्टोर, शीतल किराना स्टोर व श्रीराम किराना स्टोर पर तौल कांटा सत्यापित नहीं ...
आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया, नागरिक अधिकारों का हनन हुआ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया, नागरिक अधिकारों का हनन हुआ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

राष्ट्रीय
लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित लखनऊ, 08 अक्टूबर (एजेंसी )। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर लगा सबसे काला धब्बा था, जब नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पूरी तरह कुचल दिया गया। उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रेस का गला घोंट दिया गया, यातनाओं की पराकाष्ठा हो गई थी और किसी को बोलने या आने-जाने की आजादी नहीं थी। उपमुख्यमंत्री पाठक लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी द्वारा आयोजित ‘आपातकाल के 50 वर्ष’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ‘युगवार्ता’ और ‘नवोत्थान’ पत्रिकाओं के विशेषांक का लोकार्पण किया गया। पाठक ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को कठपुतली बनाकर राष्ट्रपति से हस्ताक्षर जबरन कराए। उन्होंने कहा, “जो लोग आज संविधान की प्रतियां लेकर घू...