Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: TMC

भाजपा सरकार बनने पर ममता शासन के भ्रष्टाचार की जांच में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की होगी निगरानी: अमित शाह

भाजपा सरकार बनने पर ममता शासन के भ्रष्टाचार की जांच में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की होगी निगरानी: अमित शाह

राष्ट्रीय
कोलकाता, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती है, तो ममता बनर्जी सरकार के दौरान हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जाएगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा और सभी को अभियोजन का सामना करना पड़ेगा। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में आयोजित एक जनसभा में बोलते हुए शाह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर कठोर हमले किए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार में पूरी तरह से संस्थागत हो चुका है और इसकी कीमत आम जनता चुका रही है। कोलकाता के आनंदपुर में हुए वेयरहाउस अग्निकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं था, बल्क...
तृणमूल कांग्रेस पर अमित शाह का तीखा हमला, बंगाल में भाजपा सरकार की आवश्यकता पर जोर

तृणमूल कांग्रेस पर अमित शाह का तीखा हमला, बंगाल में भाजपा सरकार की आवश्यकता पर जोर

राष्ट्रीय
कोलकाता, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया गया है। शाह ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए सीमा सुरक्षा से संबंधित कदमों को जानबूझकर रोका जा रहा है। बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में अमित शाह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी सरकार का जाना निश्चित है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। अमित शाह ने आगे कहा कि बंगाल में जिस तरह से घुसपैठ हो रही है, वह देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश के बावजूद टीएमसी सरकार सीमा ...
दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News कोलकाता में ‘आई-पैक’ के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पिछले शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सांसद अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए हुए थे, जिन पर तरह-तरह के नारे लिखे थे। बाद में, दिल्ली पुलिस ने इन सांसदों को हिरासत में ले लिया और उन्हें संसद मार्ग थाने ले गई। हिरासत में लिए गए सांसदों में डेरेक ओ'ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा, बापी हलदर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आज़ाद और डॉ. शर्मिला सरकार प्रमुख रूप से शामिल थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कल पूरे भारत, विशेषकर बंगाल ने देखा कि गृह मंत्रालय ने कैसे ईडी का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी को उनकी पार्टी की राजनीति...
आईपैक पर छापेमारी मामला : तृणमूल कांग्रेस ने किया हाई कोर्ट का रुख, जब्त दस्तावेजों के दुरुपयोग पर रोक की मांग

आईपैक पर छापेमारी मामला : तृणमूल कांग्रेस ने किया हाई कोर्ट का रुख, जब्त दस्तावेजों के दुरुपयोग पर रोक की मांग

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परामर्श संस्था इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। सत्तारूढ़ दल ने अदालत से अनुरोध किया है कि तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डाटा के दुरुपयोग और प्रसार पर तत्काल रोक लगाई जाए। याचिका में तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जांच एजेंसी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उपयोग से जुड़े संवेदनशील और गोपनीय राजनीतिक डाटा को जब्त किया है। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई मनमानी, दुर्भावनापूर्ण तथा अधिकारों के दुरुपयोग का प्रत्यक्ष उदाहरण है। याचिका के अनुसार, 8 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए...
आई-पैक विवाद : ईडी के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

आई-पैक विवाद : ईडी के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परामर्श संस्था इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। दक्षिण कोलकाता में उन्होंने एक विशाल विरोध मार्च का नेतृत्व किया, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। ममता बनर्जी आठ बी बस स्टैंड इलाके से हाजरा मोड़ तक पैदल चलीं। उनके साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। रैली के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। यह विरोध मार्च एक दिन पहले की उस घटना के बाद ...