अमित शाह का तृणमूल पर प्रहार: ममता बनर्जी को चुनौतियों का सामना करने को कहा
सिलीगुड़ी, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिलीगुड़ी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भर्ती घोटाले, गौ-तस्करी और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों को उठाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधी चुनौती दी।
जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यदि ममता बनर्जी सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, तो उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में आपराधिक मामलों में आरोपित अपने 23 नेताओं को टिकट नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर आप भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती हैं, तो अपने 23 आरोपित नेताओं को टिकट मत दीजिए, तभी आपकी पारदर्शिता पर विश्वास किया जाएगा।”
इसके बाद शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ऐसा नहीं करेंगी, क्योंकि टिकट नहीं देने पर वे लोग ‘...
