Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Jewellery

बिजनौर में चोरों ने घर से लाखों के ज्वेलरी और नकदी चुराई, परिवार में हड़कंप

बिजनौर में चोरों ने घर से लाखों के ज्वेलरी और नकदी चुराई, परिवार में हड़कंप

अपराध
Bijnor, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद Bijnor के नगीना थाना क्षेत्र के गाँव हरगांव चांदन में चोरों ने बीती रात एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। रात के अंधेरे में अंजाम दी गई चोरी की इस वारदात से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण गौतम राय और सीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। गाँव हरगांव चांदन निवासी निषाद कुमार शर्मा के घर में चोर बीती रात लगभग एक से तीन बजे के बीच दाखिल हुए। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे कीमती ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घर में रखे सामान की जांच करने पर नकदी और सोने‑चांदी के ज्वेलरी गायब मिले। इसके ब...