एआई सम्मेलन: 35 हजार पंजीकरण, 100 देशों की भागीदारी
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आगामी 16-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक एआई सम्मेलन बनने जा रहा है, जिसमें 35 हजार से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, यह सम्मेलन जिम्मेदार, समावेशी और प्रभाव-संचालित एआई के लिए बढ़ती अंतरराष्ट्रीय गति को प्रदर्शित करेगा। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिसमें 15-20 राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मंत्रियों की भी भागीदारी होगी। इसके अतिरिक्त, दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के 40 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और 500 से अधिक एआई विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे।
सम्मेलन केवल चर्चाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह नवाचार का प्रदर्शन भी करेगा। इस आयोजन के दौरान 500 से अधिक एआई स्टार्टअप्स अपने कौशल क...


