Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Gold Label Race

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली हाफ मैराथन को दिखाएंगी हरी झंडी, 41 हज़ार से अधिक धावक हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली हाफ मैराथन को दिखाएंगी हरी झंडी, 41 हज़ार से अधिक धावक हिस्सा लेंगे

खेल
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार, 18 अक्टूबर को करेंगे। यह कार्यक्रम एशिया के प्रमुख सड़क दौड़ प्रतियोगिताओं में से एक है और विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस के तहत आयोजित होगा, जहाँ 41 हज़ार से अधिक धावकों की भागीदारी की उम्मीद है। दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर वहीं समाप्त होगी। समारोह में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिज़िजू तथा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि भी उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा बलों की भागीदारी को और बढ़ाते हुए इस वर्ष के हाफ मैराथन में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी दौड़ेंगे, जिनमें वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, राष्ट्रीय कैड...