Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Buraidah]

सऊदी प्रो लीग 2025-26: अल नासर ने रोनाल्डो, कोमन और सिमाकन के गोल से अल खोलूद को 3-0 से हराया

सऊदी प्रो लीग 2025-26: अल नासर ने रोनाल्डो, कोमन और सिमाकन के गोल से अल खोलूद को 3-0 से हराया

खेल
बुरैदाह, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट सिटी स्टेडियम में शुक्रवार देर रात खेले गए मुकाबले में अल नासर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अल खोलूद को 3-0 से शिकस्त दी। इस जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किंग्सले कोमन और मोहम्मद सिमाकन ने गोल दागे। इस जीत के साथ अल नासर 18 मैचों में 43 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर कायम है और शीर्ष पर मौजूद अल हिलाल से तीन अंक पीछे है। मैच की शुरुआत से ही अल नासर ने आक्रामक रुख अपनाया। शुरुआती 15 मिनट में अल खोलूद की रक्षा पंक्ति को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पांचवे मिनट में अल नासर गोल के बेहद करीब पहुंच गया था, जब गोलकीपर जुआन पाब्लो कोज़ानी की गलत क्लीयरेंस के बाद रोनाल्डो ने खाली नेट पर शॉट मारा, लेकिन गेंद को गोललाइन से बाहर निकाल दिया गया। हालांकि मेजबान अल खोलूद पूरी तरह दबाव में नहीं दिखा और धीरे-धीरे उसने भी हमले तेज कि...