Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: #BankScam

इंदौर में म्यूल बैंक खातों के जरिए एक करोड़ की साइबर ठगी में 11 आरोपियों पर मामला दर्ज

इंदौर में म्यूल बैंक खातों के जरिए एक करोड़ की साइबर ठगी में 11 आरोपियों पर मामला दर्ज

अपराध
भोपाल, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के अंतर्गत इंदौर के विजय नगर थाना ने मंगलवार को म्यूल बैंक खातों के माध्यम से की गई एक अनुमानित एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। प्रारम्भिक विवेचना में 06 बैंक खातों में लगभग 1 करोड़ रुपये के लेन‑देन की जानकारी मिली। पुलिस ने इन खातों, लेन‑देन तथा संलिप्त व्यक्तियों की विस्तृत जांच चलायी है। एसीपी पराग सैनी ने बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को पुलिस को म्यूल बैंक खातों संबंधी सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद दिलीप पांडे से पूछताछ की गई। उनकी जानकारी के आधार पर जांच टीम ने प्रिन्सेस स्काई बिजनेस पार्क स्थित द रैपिड इन्वेस्टर्स कंपनी के कार्यालय पहुंचकर कंपनी के संचालक शुभम शर्मा से भी पूछताछ की। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने ग्राहकों को ...