सिरसा में नशा तस्कर की 64 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई
सिरसा, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने एक नशा तस्कर की करीब 64 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के आठ अभियोग दर्ज हैं और वह राजस्थान के एक जेल में बंद है। डीएसपी संदीप धनखड़ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त है और अवैध तरीके से की गई काली कमाई को फ्रीज किया जा रहा है।
कालांवाली के डीएसपी धनखड़ ने बताया कि आरोपी चरणजीत व गुरजीत सिंह को पुलिस ने 402 ग्राम हेरोइन सहित कालांवाली क्षेत्र से काबू किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी चरणजीत के खिलाफ आठ अभियोग दर्ज हैं, जिसमें से सात कालांवाली तथा एक राजस्थान के चुरू में दर्ज है। छह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान थाना कालांवाली व प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपी की आय और संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच की गई।...








