Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: हाजिर चांदी

सर्राफा बाजार में सोना महँगा, हाजिर चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

सर्राफा बाजार में सोना महँगा, हाजिर चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया। इस उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में सोना की कीमत 3,050 रुपये से 3,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गई। वहीं चेन्नई में सोना के भाव 3,000 रुपये से 3,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़े। दूसरी ओर, एमसीएक्स पर उछाल के बावजूद सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी के भाव लगातार तीसरे दिन अपरिवर्तित रहे; यह धातु सोमवार के मूल्य पर ही ट्रेड कर रही है। विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोना आज 1,42,810 रुपये से 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,910 रुपये से 1,31,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच मिल रहा है। चांदी के मूल्य में कोई परिवर्तन न होने के कारण यह धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,99,900 रुपये...