Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: हरियाणा

सूरजकुंड शिल्प मेला: वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक, उपराष्ट्रपति का उद्घाटन

सूरजकुंड शिल्प मेला: वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक, उपराष्ट्रपति का उद्घाटन

राष्ट्रीय
फरीदाबाद, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया। इस समारोह में उन्होंने कहा कि यह मेला भारतीय सांस्कृतिक आत्मा, कलात्मक उत्कृष्टता और सभ्यतागत निरंतरता का प्रतीक है, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के विचार को जीवंत करता है। उपराष्ट्रपति के अनुसार, यह मेला कारीगरों और लोक कलाकारों को एक साझा मंच पर लाकर उनकी पहचान को और प्रगाढ़ करता है। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले चार दशकों में यह मेला विभिन्न कलाओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस वर्ष का आयोजन आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जिससे कारीगरों को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मेघालय के सहभागिता की सराहना की, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक हैं। इस अवसर ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में खो-खो अकादमी को दिए सरकारी समर्थन का ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में खो-खो अकादमी को दिए सरकारी समर्थन का ऐलान

खेल
कुरुक्षेत्र, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में पारंपरिक खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य स्तरीय आवासीय खो-खो अकादमी और अंडर-16 खो-खो लीग की स्थापना के लिए हर संभव सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया है। यह घोषणा उन्होंने कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) 2025-26 के उद्घाटन समारोह में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेज़बानी का अवसर मिला है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खो-खो को भारतीय संस्कृति से जुड़ा खेल बताते हुए इसे केवल खेल नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी की पहचान बताया। पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देना और उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित करना आज की आवश्यकता है। उन...
25 हजारी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

25 हजारी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

अपराध
बागपत, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने बुधवार की रात्रि मुठभेड़ में 25 हजार के गैंगस्टर इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं। बागपत जिले की छपरौली थाना पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद इमरान पुत्र रहीसूद्दीन नाम के 25 हजारी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज है। पकड़ा गया बदमाश इमरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बागपत जिले के मवी कला गांव के रहने वाले इमरान के पास से मुठभेड़ के बाद 315 बोर का तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी छपरौली आशीष कुमार का कहना है कि मुठभेड़ के बाद इमरान पुलिस की गोली से घायल हुआ है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इमरान छपरौली थाने में धार...