Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्थानीय उत्पाद]

वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’

वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर की मानव बस्ती स्थित शासकीय वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से महिला शक्ति, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों और युवा की सकारात्मक भूमिका पर संवाद किया। प्रधानमंत्री ने जैविक खेती में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि धरती माँ को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचाने में महिलाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि एवं आजीविका के क्षेत्रों में महिला सहभागिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी सुदृढ़ बनाती है। त्योहारी माह, विशेषकर दीपावली के समय, नागरिकों से स्थानीय उत्पाद खरीदने और ‘वोकल फॉर लोकल’ क...
(लीड) मन की बात: प्रधानमंत्री ने किया नरिंदर सिंह कपानी और भाई परमानंद को याद

(लीड) मन की बात: प्रधानमंत्री ने किया नरिंदर सिंह कपानी और भाई परमानंद को याद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में दो राष्ट्रीय नायकों – फाइबर ऑप्टिक्स के जनक नरिंदर सिंह कपानी (जयंती 31 अक्टूबर) और गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य भाई परमानंद (जयंती 4 नवंबर) – को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन महापुरुषों के जीवन से सीखें और 31 अक्टूबर को आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में सक्रिय भागीदारी करें। कार्यक्रम में मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को भी स्मरण किया, यह कहते हुए कि उनकी रचित रामायण शाश्वत ज्ञान से पीढ़ियों को प्रेरित करती है और निरंतर प्रयास, सेवा, करुणा तथा सामाजिक समरसता का संदेश देती है। प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरे लिए मन की बात किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है; यह लोगों के प्रयासों को गहराई से समझने और उनके योगदान को सलाम करने की यात्रा है।” उन्होंने ...
स्वदेशी के संकल्प के साथ दौड़ा बस्तर, 18 से लालबाग मैदान में सजेगा स्वदेशी मेला

स्वदेशी के संकल्प के साथ दौड़ा बस्तर, 18 से लालबाग मैदान में सजेगा स्वदेशी मेला

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आज शनिवार को जगदलपुर में “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्वदेशी अपनाना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन‑जन तक पहुँचाना था। इस कार्यक्रम में बस्तर के सांसद महेश कश्यप, नगर के महापौर संजय पांडे के साथ कई जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और स्वदेशी जागरण मंच की टीम ने सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित प्रतिनिधियों ने जनता से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तथा स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाकर आर्थिक विकास को तेज़ करें। इस पहलकदमी की अगली कड़ी के रूप में 18 से 25 अक्टूबर तक जगदलपुर के लालबाग मैदान में स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार‑प्रसार के साथ‑साथ स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। आयोजन को...
मुख्यमंत्री धामी ने ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-02’ में लोक कलाकारों को किया प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-02’ में लोक कलाकारों को किया प्रोत्साहित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को यहां ‘उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ में भाग लिया और लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस महोत्सव का आयोजन ‘हम सबका उत्तराखंड’ संस्था ने रोहिणी में किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखंड के सितारे’ सम्मान से सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज गोरखेला तथा लोक गायिका कल्पना चौहान को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन लोक कलाकारों को मंच और सम्मान देने के साथ-साथ समाज को सेवा और संस्कारों की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति आज भी अपने गीतों, वेशभूषा और परंपराओं के माध्यम से जीवंत है तथा देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखंडी अपनी सांस्कृ...