Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्टार्टअप

मारुति सुजुकी ने तकनीकी सुधारों के लिए पांच नवीनतम स्टार्टअप को जोड़ा

मारुति सुजुकी ने तकनीकी सुधारों के लिए पांच नवीनतम स्टार्टअप को जोड़ा

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने विभिन्न व्यावसायिक कार्यों के लिए नए तकनीकी समाधान विकसित करने हेतु पांच स्टार्टअप को अपने साथ जोड़ा है। कंपनी के अनुसार, इन पांच स्टार्टअप में ऑगुरएआई, आत्राल, जेन मोबिलिटी, इंडस विजन और प्रॉक्सी शामिल हैं। इन्हें मारुति सुजुकी इनक्यूबेशन प्रोग्राम (एमएसआईपी) के चौथे समूह से चुना गया है। यह कार्यक्रम आईआईएम बेंगलुरु के उद्यमिता और स्टार्टअप सहायता केंद्र, नादथुर एस राघवन सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरियल लर्निंग के साथ साझेदारी में चलाया जाता है। मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ताओं की बदलती पसंद, बढ़ते पैमाने, विस्तारित उत्पाद पोर्टफोलियो, लगभग 100 निर्यात बाजारों में भिन्न-भिन्न नियमों और...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज यानि शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस भविष्य में ज़्यादा नई नौकरियां पैदा करने के लिए स्टार्टअप की क्षमता और सामर्थ्य को मान्यता देता है। यह एक बेहतरीन चक्र है जो एक दूसरे को पोषित करेगा। उद्यमी संस्कृति ज़्यादा नौकरियां पैदा करेगी और ज़्यादा नौकरियां ज़्यादा संभावित उद्यमियों को जन्म देंगी। दरअसल, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा - राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया था। हमारे देश के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नित नए अ...
कैंपस टू मार्केट-दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ

कैंपस टू मार्केट-दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ‘कैंपस टू मार्केट - दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ आज किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीटीई) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्रीजयंत चौधरी और मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों से आए युवा इनोवेटर्स, शिक्षकों, निवेशकों और स्टार्टअप संस्थापकों से संवाद किया और छात्र-नेतृत्व वाले इनोवेशन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। केंद्रीय राज्यमंत्रीजयंत चौधरी और मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने स्टार्टअप प्रदर्शनी में प्रस्तुत विभिन्न इनोवेशन, प्रोटोटाइप्स और बिजनेस मॉडलों को देखा और युवा उद्यमियों की रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और तकनीकी दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कई छात्र टीमों से उनके स्टार्टअप आइडियाज, मार्केट स्ट्रेटेजी और सामाजिक...
मप्र स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

मप्र स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में चल रही दो दिवसीय मध्य प्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज (सोमवार) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट का शुभारंभ करेंगे और प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन के अनुसार शुभारंभ स्टार्टअप पिचिंग सेशन फाइनल्स से होगा, जिसमें चयनित स्टार्टअप्स अपने नवाचार, स्केलेबिलिटी और निवेश संभावनाओं को विशेषज्ञ जूरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शासन, निवेशक और स्टार्टअप इकोसिस्टम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें प्रदेश के स्टार्टअप्स द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों, उत्पादों और समाधानों का प्रदर्...
एआई में नवाचार से नेतृत्व की ओर बढ़ता भारत

एआई में नवाचार से नेतृत्व की ओर बढ़ता भारत

लेख
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News वर्ष 2026 के आरंभ में भारत एक ऐसे निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता देश की तकनीकी दिशा तय करने वाला प्रमुख आधार बन रही है। यह परिवर्तन किसी एक नीति, संस्था या कंपनी का परिणाम नहीं है। यह भारत की सामूहिक बौद्धिक शक्ति, युवाओं की उद्यमशील सोच और एक स्पष्ट राष्ट्रीय दृष्टि का परिणाम है। जिस वैश्विक एआई प्रतिस्पर्धा में भारत कुछ वर्ष पहले तक दर्शक की भूमिका में माना जाता था, उसी मंच पर आज वह अग्रणी दावेदार के रूप में उभर रहा है। वस्तुत: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी रिपोर्ट में भारत का सातवें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुँचना इस बदलाव का ठोस प्रमाण है। अमेरिका और चीन के बाद भारत का नाम आना यह दर्शाता है कि भारतीय प्रतिभा, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी सोच अब वैश्विक स्तर पर गंभीरता से ली जा र...