पंचों को 300 रुपये, सरपंचों को 1000 रुपये मानदेय; सुरक्षा कानून व बीमा की माँग
बलरामपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)।
पंचायती कार्यों में लगे जनप्रतिनिधियों के मानदेय व सुरक्षा को लेकर फिर से उठी आवाज़। पंचायत जनप्रतिनिधि संघ ने पंचों और सरपंचों के मानदेय में वृद्धि के साथ उनके लिए सुरक्षा कानून और बीमा की व्यवस्था करने की मांग रखी।
संघ के प्रदेश संयोजक अनिल कुमार के नेतृत्व में आज शाम प्रतिनिधियों ने अपर कलेक्टर अनिल सिदार को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार माँगों पर गंभीरता नहीं दिखाती, तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में पंचों को प्रतिदिन लगभग ₹16 और सरपंचों को ₹133 मानदेय मिलता है, जबकि मैनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को लगभग ₹300 प्रतिदिन मजदूरी मिलती है। अतः पंचों के मानदेय को मैनरेगा मजदूरों के बराबर यानी ₹300 प्रतिदिन और सरपंचों को ₹1000 प्रतिदिन किया जाना चाहिए। वह कहते हैं कि उचित मा...
