फूलीडूमर स्कूल में विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया, मतदाता पंजीयन के लिए प्रेरित किया
बलरामपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलीडूमर में रविवार को एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में किया गया तथा इसमें मुख्य रूप से उन विद्यार्थियों को लक्षित किया गया जिन्होंने हाल ही में १७ वर्ष की आयु पूरी की थी और जल्द ही १८ वर्ष के होने वाले हैं। उन्हें मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया तथा आगामी वोटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य देवेंद्र उपाध्याय की देखरेख में हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि नागरिकों की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने छात्रों को यह समझाया कि जब वे निर्वाचित उम्मीदवार का चयन करेंगे तो वह प्र...
