कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान से पार्टी ने लिया पल्ला
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के आपत्तिजनक बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने आधिकारिक तौर पर इस बयान से दूरी बनाते हुए इसे विधायक का व्यक्तिगत विचार बताया है।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने एक इंटरव्यू के दौरान महिलाओं, विशेषकर एससी-एसटी और ओबीसी समाज की महिलाओं और बच्चियों को लेकर विवादित बयान दिए, जिन्हें सामाजिक ताने-बाने को ठेस पहुंचाने वाला माना जा रहा है। इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर महिला विरोधी और दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस विवाद के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले ने विधायक के बयान से साफ तौर पर किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि फूल सिंह बरैया का यह बयान उनका व्यक्तिगत विचार है ...
