Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट का उद्घाटन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में सुबह 10:30 बजे वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.एन. अंबाडे और वन अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन विभाग के आई.एफ.एस. थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान करेंगे।...
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पूरे विश्व को आध्यात्मिकता और मानवता का संदेश देने वाले महान युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने रत्नाबांधा मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी सुविचारों के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी अद्भुत विचारधारा के माध्यम से न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को प्रेरित किया। उनका अमर संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो” आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और सफलता की राह दिखाता है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्मगुरुओं में से एक थे, जिनके विचार और प्रवचन ने ल...
प्रधानमंत्री 15 जनवरी को करेंगे राष्ट्रमंडल देशों की संसद से जुड़े 28वें सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री 15 जनवरी को करेंगे राष्ट्रमंडल देशों की संसद से जुड़े 28वें सम्मेलन का उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय संसद 14-16 जनवरी तक नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) की मेज़बानी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को सुबह 10:30 बजे संसद भवन परिसर के संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने हाल ही में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्षों (पी20) के शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था, जिसका आयोजन भारत की संसद ने अक्टूबर 2023 में किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस सम्मेलन के अध्यक्ष हैं। ओम बिरला ने सोमवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि भारत 16 वर्षों बाद राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है। 14 जनवरी को 15 देशों की कार्यकारी परिषद की बैठक होगी और 15-16 जनवरी को अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह भारत का ...