Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सत्याग्रह

मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से हमें सीख दी कि दृढ़ संकल्प से जीवन की सभी चुनौतियों को परास्त किया जा सकता है। गांधी के विचार हम सबको आज भी प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित थे।...