Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संत कुमार कन्नौजिया

धान बिक्री की अवधि घटकर 60 दिन, पंजीयन में नई राहत

धान बिक्री की अवधि घटकर 60 दिन, पंजीयन में नई राहत

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिले में इस बार किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने की अवधि केवल 60 दिन तक सीमित कर दी गई है। सरकार ने धान खरीद के लिए पहले निर्धारित 15 दिन की कमी कर दी, जिससे अब 15 नवंबर से 15 जनवरी तक ही धान की खरीद होगी, जबकि पिछले वर्ष यह अवधि 15 नवंबर से 31 जनवरी तक चलती थी। पंजीयन संबंधी प्रक्रिया में भी बदलाव किए गए हैं। इस वर्ष केवल नए किसानों को पंजीयन करना आवश्यक होगा, जबकि पहले से पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका पिछले साल का डेटा अपडेट कर दिया जाएगा, जिससे पुराने किसानों को अतिरिक्त दस्तावेज़ी कार्य और समिति‑सम्पर्क से राहत मिलेगी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के विपणन अधिकारी संत कुमार कन्नौजिया ने बताया कि इस वर्ष धान खरीद 15 जनवरी तक तय है और आगे की संभावित विस्तार पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बैंक ने जिला के खरीद क...