ढाका के अगरगांव मेट्रो स्टेशन पर हुआ बम विस्फोट
ढाका (बांग्लादेश), 03 नवंबर (हि.स.)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन पर एक बम विस्फोट हुआ, जिससे शहर में खलबली मच गई। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह देसी बम बताया गया है।
ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शेर-ए-बांग्ला नगर थाना प्रभारी मुनिरुल इस्लाम ने बताया कि रात 8:30 बजे के कुछ देर बाद धमाके की खबर मिलने पर पुलिस अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन पहुंची। उन्होंने कहा, "मौके पर पहुंचने पर हमें पता चला कि उपद्रवियों ने एक ‘कॉकटेल बम’ (देसी बम) फोड़ा और वहाँ से भाग गए।"
उन्होंने आगे बताया कि धमाके करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। यह घटना बांग्लादेश में सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा के प्रति चिंताएँ बढ़ा रही है। घटना स्थल पर तुरंत ही सुरक्षा बल बुलाया गया और आसपा...
