Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शिशिर खनाल

(संशोधित) भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल और परसों नेपाल के दौरे पर

(संशोधित) भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल और परसों नेपाल के दौरे पर

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली/काठमांडू, 03 नवंबर (हि.स.) – भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री चार और पांच नवंबर को नेपाल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे तथा कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और नेपाल के बीच मजबूत तथा मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनमें सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है। विदेश सचिव का यह दौरा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च‑स्तरीय आदान‑प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाएगा और व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने में मदद करेगा। वहीं, नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मिस्री नेपाल के विदेश सचिव अमृत राई के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बातचीत में नेपाल‑भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी और आपसी हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान‑प्रदान का अवसर मिलेगा। ...