संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Uncategorized
संभल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बहजोई कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के माल सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।
जनपद संभल के थाना बहजोई क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अभिषेक पुत्र बिल्ला और लक्की पुत्र गब्बर निवासी मोहल्ला गिहार बस्ती कस्बा व थाना बहजोई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। दिन में रेकी कर रात के समय दुकानों और मकानों को निशाना बनाते थे। बीते दिनों ग्राम ढकरी में स्थित एक दुकान से कुंमल,...
