Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शराब घोटाला

झारखंड हाई कोर्ट ने शराब घोटाला के आरोपी नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज की

झारखंड हाई कोर्ट ने शराब घोटाला के आरोपी नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज की

कानून
रांची, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। झारखंड में चर्चित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से झटका लगा है। मंगलवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने नवीन केडिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि याचिकाकर्ता ने अब तक न्यायालय अथवा जांच एजेंसी के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) नहीं किया है, ऐसे में उनकी जमानत याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता। अदालत ने पूर्व में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसे मंगलवार को सुनाया गया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में सामने आए शराब घोटाला मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान नवीन केडिया के फरार होने के...
आदिवासी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति: दीपक बैज

आदिवासी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति: दीपक बैज

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात बेहद लंबी और सार्थक रही। उन्होंने आशा व्यक्त की कि फरवरी महीने में लखमा को जमानत मिल जाएगी। बैज ने कहा, “हमें न्यायालयीन प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। लखमा के बाहर आते ही बस्तर और प्रदेश को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाएंगे।” दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर कड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “प्रदेश में आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। बदले की भावना से उन्हें जेल भेजा गया है। लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट है और हम इस मुद्दे पर निरंतर चर्चा करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि कवासी लखमा एक महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि हैं जो आगामी विधानसभा बजट सत्र में भाग लेना चाहते ...
कर्नाटक शराब घोटाले पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को धोखाधड़ी का दोषी ठहराया

कर्नाटक शराब घोटाले पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को धोखाधड़ी का दोषी ठहराया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कर्नाटक शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि कर्नाटक की सरकार ने जनादेश के साथ धोखा किया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कर्नाटक वाइन मर्चेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह आरोप विपक्षी भाजपा द्वारा नहीं, बल्कि इस एसोसिएशन द्वारा लगाए गए हैं। एसोसिएशन ने कहा है कि रेस्टोरेंट और होटलों को शराब लाइसेंस आवंटन के समय विभिन्न विभागों में पैसा पहुंचाया गया। त्रिवेदी ने बताया कि एसोसिएशन ने 6,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाया है। इस संगठन ने विस्तृत जानकारी दी है कि कैसे रेस्टोरेंट से लेकर होटलों तक, आवंटन के नाम पर सरकार के विभिन्न स्तरों पर बैठे मं...
छग: राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया 16 जनवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

छग: राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया 16 जनवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। ईओडब्ल्यू ने रायपुर की विशेष अदालत में सौम्या के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट का आवेदन किया था। जिसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी की गई है। सौम्या चौरसिया अब 16 जनवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रहेंगी, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू की ओर से गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए सौम्या ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस पर 8 जनवरी को हुई सुनवाई में राज्य शासन ने अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। बीते दिन 15 जनवरी को शासन द्वारा पक्ष रखने के बाद बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सौम्या चौरसिया की अ...