Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वृद्धाश्रम

वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’

वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर की मानव बस्ती स्थित शासकीय वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से महिला शक्ति, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों और युवा की सकारात्मक भूमिका पर संवाद किया। प्रधानमंत्री ने जैविक खेती में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि धरती माँ को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचाने में महिलाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि एवं आजीविका के क्षेत्रों में महिला सहभागिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी सुदृढ़ बनाती है। त्योहारी माह, विशेषकर दीपावली के समय, नागरिकों से स्थानीय उत्पाद खरीदने और ‘वोकल फॉर लोकल’ क...