Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विश्व कप 2026

अंडर-19 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की विजय पर कप्तान दिनसारा की प्रतिक्रिया

अंडर-19 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की विजय पर कप्तान दिनसारा की प्रतिक्रिया

खेल
नई दिल्ली, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रीलंका अंडर 19 टीम के कप्तान विमथ दिनसारा ने आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 में अपनी टीम के पहले मैच में जीत पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी है और मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में श्रीलंका ने दिमंथा महाविथाना (115 रन) और वीरन चामुदिता (192 रन) की शानदार पारियों की मदद से जापान अंडर 19 टीम को 200 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 387 रन बनाए। इसके जवाब में जापान की टीम 8 विकेट गंवाकर केवल 184 रन ही बना सकी। अपने पहले मैच में जीत के साथ श्रीलंका ने अंडर 19 विश्व कप 2026 का शानदार आगाज किया है। आईसीसी के अनुसार कप्तान विमथ दिनसारा ने मैच के बाद दोन...