Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विपक्ष

राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, 6 विपक्षी सांसद निलंबित, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, 6 विपक्षी सांसद निलंबित, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के वक्तव्य में एक बार फिर पूर्वी लद्दाख का विषय आने पर सदन में हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष का कहना था कि लोकसभा अध्यक्ष के व्यवस्था देने के बावजूद राहुल गांधी फिर वही मुद्दा उठा रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने दावा किया कि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। लोकसभा में सत्ता पक्ष और कांग्रेस सांसदों के हंगामे के चलते कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई। इसके बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इसी बीच 3 बजे कार्यवाही प्रारंभ होने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अमर्यादित व्यवहार के लिए 6 सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। इसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया और सांसद मणिकम टैगोर, राजा वारिंग, गुरजीत औजला, हिबी ईडन, किरन रेड्डी, वेंकट रमन को सत्र की कार्यवाही ...
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया और चर्चा की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द इस ट्रेड डील के सभी बिंदुओं पर स्वयं विस्तृत बयान जारी करेगी और सरकार इस पर चर्चा के लिए भी तैयार है। नड्डा ने खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा की मांग का उनका तरीका गैर-जिम्मेदाराना है और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद ही सदन में पूरी जानकारी देने को तैयार है, तब नारेबाजी और व्यवधान लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से टैरिफ में कटौती की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस विषय ...
लोकसभा की कार्यवाही में विपक्ष का हंगामा, दो बार स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही में विपक्ष का हंगामा, दो बार स्थगित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। एक बार के स्थगन के बाद 12 बजे सदन के समवेत होने पर पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने घोषणा की कि अध्यक्ष को कई मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रस्ताव को अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाना शुरू किया। इस बीच, विपक्षी सदस्यों के हाथों में तख्तियां दिखने पर उन्होंने आपत्ति जताई, कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद उन्हें अपने मुद्दे पर चर्चा का मौका मिलेगा। लेकिन हंगामा जारी रहा, जहां विपक्षी सदस्य भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिशें सदन के पटल पर रखीं, जिसे सदन न...
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हंगामा, लोकसभा कार्यवाही स्थगित

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हंगामा, लोकसभा कार्यवाही स्थगित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। विपक्षी दलों ने मंगलवार को लोकसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आसन के समीप पहुंच गए, जिससे सदन की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू होने के कुछ ही मिनटों में दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। दोपहर 12 बजे कार्यवाही पुनः आरंभ हुई और पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई। इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री जैसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के जितिन प्रसाद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के रामदास आठवले, कृषि मंत्रालय के राम नाथ ठाकुर, और अन्य ने सदन के पटल पर प्रश्नों के उत्तर प्रस्तुत किए। इसके बाद विभिन्न संसदीय समितियों के चयन के लिए प्रस्ताव रखे गए, जिनमें अनुमान समिति, लोक लेखा समित...
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, पीएम 4 फरवरी को देंगे जवाब

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, पीएम 4 फरवरी को देंगे जवाब

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। संसद के दोनों सदनों में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में चर्चा का उत्तर देंगे। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिनों तक चर्चा होगी। इसके लिए कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 04 फरवरी को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे। लोकसभा में आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका समर्थन सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे। इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में कल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया था।...
भोपाल में गोमांस का मामला, मंत्री सारंग बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, निगम अध्यक्ष ने कही सख्त कार्रवाई करने की बात

भोपाल में गोमांस का मामला, मंत्री सारंग बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, निगम अध्यक्ष ने कही सख्त कार्रवाई करने की बात

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के आधुनिक स्लॉटर हाउस की गाड़ी में मिले मांस में गोमांस की पुष्टि होने के बाद विपक्ष ने महापौर और एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है। इस मामले पर बीजेपी के नेताओं के बयान भी आ चुके हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गोमांस या गोकशी के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। अगर गोमाता की हत्या हुई है, तो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा और उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन जैसे ही रिपोर्ट आएगी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह स्पष्ट...