Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विकसित भारत

आत्मविश्वास से संभव है विकसित भारत का सपना: प्रधानमंत्री मोदी

आत्मविश्वास से संभव है विकसित भारत का सपना: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आत्मविश्वास को सफलता की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि इसी के बल पर सब कुछ संभव है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों का आत्मविश्वास निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सुभाषित साझा किया, “श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि शुभ कार्यों से धन अर्जित होता है। यह साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कुशलता और दक्षता से स्थिर रहता है और संयम द्वारा सुरक्षित होकर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनता है। इस सुभाषित के माध्यम से प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि समृद्धि शुभ कार्यों से उत्पन्न होती है, आत्मविश्वास से बढ़ती है, दक्षता से मजबूत आधार बनाती है और संयम से स्थिरता प्राप्त करती ह...
केंद्रीय बजट 2026-27: सीतारमण ने पेश किया, बताया ‘विकसित भारत’ का संकल्प

केंद्रीय बजट 2026-27: सीतारमण ने पेश किया, बताया ‘विकसित भारत’ का संकल्प

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को अपनी मंजूरी दी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, सरकार 'विकसित भारत' की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी। भारत वैश्विक बाजार के साथ गहनता से जुड़ा रहेगा। मैं पार्ट-ए की शुरुआत करते हुए इस देश के नागरिकों का आभार प्रकट करना चाहूंगा, जिन्होंने इस देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाया है। सीतारमण ने कहा कि हमने सुनिश्चित किया है कि किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों को लाभ मिलता रहे। यह युवा शक्ति से प्रेरित बजट है। हमारी सरकार का संकल्प गरीब, हाशिए पर पड़े लोगों पर ध्यान देना है। ...
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ‘विकसित भारत’ की दिशा में सरकार के स्थायी प्रयासों की पुष्टि की

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ‘विकसित भारत’ की दिशा में सरकार के स्थायी प्रयासों की पुष्टि की

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार 'विकसित भारत' की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी। यह सरकार की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं की स्थिरता को दर्शाता है।
विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के लिए जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन

विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के लिए जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित “विकसित भारत बिल्डथॉन-2025” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार गठित की गई है। जिलास्तरीय निर्णायक समिति में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, साक्षरता मिशन एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े अनुभवी अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 (वीबीबी) का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-...
विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 से गांवों में आएगी विकास की क्रांति — धरमलाल कौशिक

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 से गांवों में आएगी विकास की क्रांति — धरमलाल कौशिक

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में केंद्र सरकार ने “विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025” को लागू किया है, जो गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह जानकारी धरमलाल कौशिक, विधायक बिल्हा विधानसभा, जिन्होंने आज प्रेस क्लब, तिलक भवन टीपी नगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए साझा की। इस मौके पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया तथा सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे। धरमलाल कौशिक ने बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत किसानों, मजदूरों और गरीबों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो प्रधानमंत्री...
स्कूलों को समाज से जोड़ना होगा: धर्मेंद्र प्रधान

स्कूलों को समाज से जोड़ना होगा: धर्मेंद्र प्रधान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए एक बार फिर स्कूलों को समाज से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि व्यवस्था और शिक्षकों का वेतन सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन स्कूलों के संचालन और समग्र विकास में समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्रधान ने यह बात शुक्रवार को ‘समग्र शिक्षा’ को नए सिरे से परिकल्पित करने पर आयोजित परामर्श बैठक को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन के पांच वर्ष पूरे होने के बाद वर्ष 2026-27 में देश ‘समग्र शिक्षा’ के एक नए प्रारूप की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था और मानव संसाधन तैयार करना आज सबसे बड़ी चुनौती है। भारत की बड़ी आबादी समग्र शिक्षा से ...