दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता संकट: ग्रेप 4 लागू
नई दिल्ली, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया था, जो रात 8 बजे तक बढ़कर 428 पहुंच गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने स्थिति को देखते हुए ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू कर दी।
वायु गुणवत्ता की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आगे और अधिक गिरावट को रोकने के उद्देश्य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) उप-समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। उप-समिति ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेप के स्टेज 4 यानी गंभीर श्रेणी के तहत सभी कड़े प्रतिबंधात्मक कदम तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है, भले ही एक्यूआई अभी 450 के पार न गया हो।
अधिकारियों के अनुसार पश्चि...
