Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लैंगिक समानता

बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला कार्यक्रम अधिकारी विस्मिता पाटले के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाइवलीहूड कॉलेज, बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और सरपंच शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सरपंचों को बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को लैंगिक समानता, 181 सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह तथा गुड टच–बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस मौके पर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे बालिकाओं एवं समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम में ग्राम पंच...
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के छह निकायों सहित सात वैश्विक संस्थाओं पर इजराइल विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनसे संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इजराइल के विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने मंगलवार को यह घोषणा की। फैसले के कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में इजराइल विरोधी रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। सा'आर ने सात अक्टूबर को यौन हिंसा के मामलों को नजरअंदाज करने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था की निंदा की और उस पर फिजूलखर्ची करने का आरोप जड़ा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने बताया कि इजराइल ने तुरंत प्रभाव से, बच्चों और सशस्त्र संघर्ष के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के कार्यालय, लैंगिक समानता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था यूएन वीमन...