Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लेखपालों

सुलतानपुर: नायब तहसीलदार‑लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार, 3 घायल

सुलतानपुर: नायब तहसीलदार‑लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार, 3 घायल

अपराध
सुलतानपुर, 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में खनन माफियाओं द्वारा नायब तहसीलदार और दो लेखपालों पर किए गए हमले के आरोपी पाँच बदमाशों को पुलिस ने दो अलग‑अलग स्थानों पर मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने कुल पाँच बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, गाड़ियाँ और डंपर बरामद किए। पहला मामला कोतवाली नगर के खैचला गाँव में हुआ, जहाँ पुलिस ने राहुल सिंह, नौशाद और मनोज सिंह को पकड़ लिया। इस दौरान राहुल सिंह के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि राहुल सिंह अमिलिया कला, थाना कोतवाली नगर का निवासी है, नौशाद प्रतापपुर, थाना बंधुआकला से है और मनोज सिंह रवनिया, थाना करौंदीकला से है। इन तीनों से 32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्कॉर्पियो कार जब्त किया गया। साथ ही अ...