Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रेलवे परियोजनाएं

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन, मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी नई कनेक्टिविटी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन, मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी नई कनेक्टिविटी

राष्ट्रीय
माल्दा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास को नई गति और नये आयाम मिले हैं। एक तरफ जहां हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग में शुरू हुई देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। वहीं पश्चिम बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से देश के उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्सों से नयी कनेक्टिविटी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के माल्दा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित विभिन्न रेलवे एवं सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी, शॉमिक भट्टाचार्य, खगेन मुर्मू और कार्तिक चंद्रपॉल भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चि...
प्रधानमंत्री वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन आधुनिक इंटीरियर्स और उन्नत सुविधाओं के साथ लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने का प्रयास करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर लगभग 12:45 बजे मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे मालदा में आयोजित कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़...