Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रिकॉर्ड

02 फरवरी: रोजर फेडरर का 237 हफ्तों का ऐतिहासिक राज

02 फरवरी: रोजर फेडरर का 237 हफ्तों का ऐतिहासिक राज

अंतरराष्ट्रीय
स्विट्ज़रलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 02 फरवरी 2004 को विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान प्राप्त किया, और इसके बाद वह लगातार 237 हफ्तों तक इस शीर्ष पायदान पर काबिज रहे। यह अद्वितीय रिकॉर्ड 17 अगस्त 2008 तक बना रहा और आज भी पुरुष एकल टेनिस में एक अभेद्य उपलब्धि माना जाता है। फेडरर की इस उपलब्धि का महत्व केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है; यह उनकी निरंतरता, मानसिक मजबूती और हर सतह पर बेहतरीन खेल का प्रतीक है। चार साल से अधिक समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने रहना किसी भी खेल में असाधारण है, और टेनिस जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेल में यह और भी विशिष्ट बनता है। आज तक, महिलाओं और पुरुषों दोनों वर्गों में कोई भी खिलाड़ी फेडरर के इस रिकॉर्ड के आस-पास तक नहीं पहुंच सका है। उनके बाद जिमी कोनर्स (160 हफ्ते) और इवान लेंडल (157 हफ्ते) का नाम आता है, लेकिन वे सभी फेडरर से काफी पीछे हैं। फेड...
लेडेकी ने प्रो स्विम सीरीज़ में रचा इतिहास, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में दूसरा सबसे तेज़ समय

लेडेकी ने प्रो स्विम सीरीज़ में रचा इतिहास, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में दूसरा सबसे तेज़ समय

खेल
लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नौ बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका की केटी लेडेकी ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए महिलाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ समय दर्ज किया। उन्होंने टेक्सास के ऑस्टिन में आयोजित यूएस प्रो स्विम सीरीज़ में 15 मिनट 23.21 सेकंड का समय निकालकर शानदार जीत हासिल की। लेडेकी इस रेस में पूरी तरह हावी रहीं और 16 वर्षीय ब्रिंकलि हैनसन से एक मिनट से भी अधिक के अंतर से जीत दर्ज की। हैनसन ने 16:31.31 के समय के साथ दूसरा स्थान पाया, जबकि बेका मैन 16:35.09 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि लेडेकी अपने 2018 में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड (15:20.48) को नहीं तोड़ सकीं, लेकिन उन्होंने अपने ही पिछले दूसरे सर्वश्रेष्ठ समय (15:24.51) में सुधार किया, जो उन्होंने पिछले साल फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में प्रो स्विम सीरीज़ के दौरान बनाया था...
छत्तीसगढ़ : धान खरीद में 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 23,448 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ : धान खरीद में 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 23,448 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे धान खरीद महाअभियान ने इस वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। शासन द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 13 जनवरी 2026 तक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीद और सबसे अधिक भुगतान है। यदि पिछले वर्षों के 13 जनवरी तक के आंकड़ों से तुलना की जाए तो सरकार की यह उपलब्धि और भी स्पष्ट रूप से सामने आती है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी तक 17,49,003 किसानों से 72.15 एलएमटी धान की खरीद की गई थी और ₹13,550 करोड़ का भुगतान हुआ था। वर्ष 2021-22 में इसी अवधि तक 17,09,834 किसानों से 68.77 एलएमटी...
सर्राफा बाजार में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी ने भी आज पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम से भी अधिक की छलांग लगाई है। सर्राफा बाजार में आई तेजी के कारण सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने आज लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। कीमत में आज आई उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,42,540 रुपये से लेकर 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,30,660 रुपये से लेकर 1,30,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर ब...