बस्तर में बैंकर्स प्रशिक्षण‑सह कार्यशाला: महिला स्व‑सहायता समूहों को उद्यमी बनाने की नई पहल
जगदलपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में समूह बैंक क्रेडिट व इंटरप्राइजेज फाइनेंस विषय पर एक दिवसीय बैंकर्स प्रशिक्षण‑सह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का प्राथमिक लक्ष्य बस्तर जिले में महिला स्व‑सहायता समूहों के वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करना तथा स्वरोज़गार‑उद्यम स्थापित करने के लिये सुलभ ऋण प्रवाह सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीयस्तर के मास्टर ट्रेनर श्रीनिवास राव, एनआरएलएम के अशोक चौहान एवं अग्रणी जिला प्रबंधक जॉर्ज विलियम तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहे। बस्तर के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, बैंकर्स, साथ ही जनपद पंचायतों से आए खंड मिशन प्रबंधक, जिला मिशन प्रबंधन इकाई व खंड मिशन प्रबंधन इकाई की टीमों ने भी कार्यशाला में भाग लिया।
कार्यशाला में समूहों को समूह बैंक क्रेडिट लिंकेज के तहत समय पर कैश क...
