Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रामविचार नेताम

बलरामपुर : तातापानी महोत्सव के पहले दिन संध्या को छाए पद्मश्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ जनसैलाब

बलरामपुर : तातापानी महोत्सव के पहले दिन संध्या को छाए पद्मश्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ जनसैलाब

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिवस की संध्या तातापानी परिसर में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंग में पूरी तरह रंग गई। “मोर छइयां भुइयां” के सुपरस्टार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधानसभा से विधायक अनुज शर्मा की सजीव मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावनाओं और उत्साह के सागर में डुबो दिया। तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 15 जनवरी की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा और लोकसंगीत के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपनी सशक्त और आत्मीय प्रस्तुति से मंच पर ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों और लोकधुनों से गूंज उठा। अनुज शर्मा ने मंच से “हमर पारा तुहर पारा”, “मोर छइयां भुईयां” सहित कई चर्चित छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों की हर पंक्ति पर दर्शक झूमते नजर आए और पंडाल में मौजूद जनसैलाब मंत्रमुग...
तातापानी महोत्सव : संध्या प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक रामविचार नेताम संग मां महामाया के किए दर्शन

तातापानी महोत्सव : संध्या प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक रामविचार नेताम संग मां महामाया के किए दर्शन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर्व पर तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ, वहीं महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधायक अनुज शर्मा संध्या मंचीय प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम के साथ उन्होंने धार्मिक एवं सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया। तातापानी महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले पद्मश्री अनुज शर्मा रामानुजगंज पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम मौजूद रहे। रामानुजगंज आगमन पर विधायक नेताम ने उन्हें नगर के आस्था के प्रमुख केंद्र मां महामाया मंदिर ले जाकर विधिवत दर्शन-पूजन कराया। मंदिर परिसर में दोनों नेताओं ने कुछ समय व्यतीत करते हुए क...