बॉक्स ऑफिस पर हालात बदले, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ की कमाई में गिरावट
हिसार, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बॉक्स ऑफिस पर इस समय सनी देओल की युद्ध ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने अपनी पकड़ बनाई हुई है, जबकि रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को कमाई के हिसाब से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों फिल्मों ने रिलीज़ वीकेंड के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन जैसे ही नॉन-हॉलीडे दिन आए, दोनों ही फिल्मों की कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, विशेष रूप से 'मर्दानी 3' के लिए यह चिंताजनक स्थिति बन गई है।
'बॉर्डर 2' की कमाई में गिरावट
सैकनिल्क के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने अपने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) बॉक्स ऑफिस पर 6.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा फिल्म के पिछले हफ्ते के वीकेंड वाले कलेक्शंस 9वें दिन 20.17 करोड़ और 10वें दिन 24.22 करोड़ की तुलना में बहुत कम है। फिर भी, फिल्म ने 11 दिनों में कुल 308.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'मर्दानी 3' का सं...




