Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रंजीता देवांगन

स्कूल पहुंचा बाल संरक्षण अभियान, नशे व बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प

स्कूल पहुंचा बाल संरक्षण अभियान, नशे व बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई, बस्तर द्वारा विद्यालयों में लगातार बाल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में आज बुधवार को शासकीय हाई स्कूल हटकचोरा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, भैरमगंज, जगदलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र‑छात्राओं तथा शिक्षकों ने बाल विवाह को रोकने तथा बाल अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई की परामर्शदाता श्रीमती रंजीता देवांगन एवं आउटरीच वर्कर (ओआरडब्ल्यू) श्रीमती ललिता बघेल ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों, सरकारी ...