Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: यात्री

कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस गहरी खाई में गिरी, 30 यात्री सवार

कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस गहरी खाई में गिरी, 30 यात्री सवार

राष्ट्रीय
देहरादून, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के कुआनु-मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताये जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। बस हिमाचल रोडवेज की है। राहत और बचाव कार्य जारी है।...
(अपडेट) उत्तराखंड के कालसी में एचआरटीसी बस हादसा, तीन यात्रियों की मौत

(अपडेट) उत्तराखंड के कालसी में एचआरटीसी बस हादसा, तीन यात्रियों की मौत

राष्ट्रीय
देहरादून, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल छा गया। पुलिस के अनुसार, यह बस हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चौपाल उपमंडल स्थित नेरवा से सिरमौर जिले के पांवटा साहिब जा रही थी। बस में चालक और परिचालक सहित कुल 36 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस एक अन्य वाहन को साइड देते समय संतुलन खो बैठी, जिसके परिणामस्वरूप यह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कालसी पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई की गहराई अधिक ह...
कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित रहे

कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित रहे

मध्य प्रदेश, राज्य
कटनी, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कूठला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को कटनी से दमोह जा रही एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटेरा ग्राम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे लहराई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की खरोंचें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कूठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस...
कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतियातन Ahmedabad में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, एयरलाइन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। धमकी की जानकारी टिशू पेपर पर लिखे एक नोट पर मिली, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का यह विमान सुबह करीब 6.40 बजे 180 यात्रियों के साथ सुरक्षित उत...
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय
लखनऊ, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार सुबह बम होने की सूचना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से यात्रियों को सुरक्षित उतार कर बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षाकर्मी चेकिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सुबह 08:46 बजे दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या (6ई-6650) में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर 09:17 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों को उतार कर विमान को तत्काल आइसोलेशन वे में पार्क कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान के बाथरूम में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिस पर “प्लेन में ...
रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

मध्य प्रदेश, राज्य
रायसेन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास मंगलवार देर रात सड़क पर दौड़ती यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से भड़की चिंगारी तेजी से फैली और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी अनुसार जय भवानी ट्रेवल्स की बस इंदौर से रीवा जा रही थी। इस दौरान देर रात करीब 1.30 बजे बम्हौरी ढाबे के पास बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। टायर में आग लगने के बाद बस करीब 50 मीटर आगे रुकी। ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जि...
इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बस धूं धूं कर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। यात्रियों को अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है। जानाकरी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने एक्टिवा से जा रहे संतोष नाम के युवक को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद एक्टिवा गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस...
नेपाल में विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला यात्री पुलिस हिरासत में

नेपाल में विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला यात्री पुलिस हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बुधवार को नेपाल में भैरहवा से काठमांडू के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे बुद्ध एयर के विमान का आपातकालीन दरवाजा एक यात्री ने बिना अनुमति खोल दिया, जिसके कारण उड़ान को रोकना पड़ा। इस यात्री, **सुमन**, को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुद्ध एयर की उड़ान संख्या **852** पार्किंग से रनवे की ओर जा रही थी, तभी सुमन ने दरवाजा खोल दिया। इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए बुद्ध एयर ने क्षमा याचना की है। हवाई सुरक्षा मानकों के तहत विमान की विस्तृत तकनीकी जांच के लिए काठमांडू से एक तकनीकी टीम भैरहवा के लिए रवाना हो चुकी है। विमान को पूर्ण परीक्षण और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, बिना कारण आपातकालीन दरवाजा खोलना एक गंभीर कानूनी अपराध है।...