Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: यातायात पुलिस

यातायात पुलिस की कार्रवाई: खतरनाक स्टंट करने वाले चारपहिया वाहनों को सीज किया गया

यातायात पुलिस की कार्रवाई: खतरनाक स्टंट करने वाले चारपहिया वाहनों को सीज किया गया

अपराध
बांदा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के क्रम में यातायात पुलिस बांदा ने बड़ी कार्रवाई की है। चारपहिया वाहनों से खतरनाक और अनियंत्रित स्टंट करने वाले युवकों के वाहनों को सीज कर भारी चालान किया गया है। आज 2 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के माध्यम से यातायात पुलिस के मीडिया सेल के संज्ञान में आया कि कुछ नाबालिग युवक चारपहिया वाहनों से सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस बांदा ने तत्काल कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वाहन संख्या UP90 AJ 0672, जिसके मालिक पवन पुत्र ब्रजमोहन, निवासी ग्राम महोखर, थाना कोतवाली नगर हैं, के वाहन को सीज करते हुए 12,500 रुपये का चालान किया गया। वहीं वाहन संख्या UP90 AH 8190...
जांजगीर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

जांजगीर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जांजगीर-चांपा जिले में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन कार्यक्रम आज शनिवार को ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया। पूरे माह यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सड़क सुरक्षा मितानों को मेडिकल किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूली बच्चों के लि...
कोरबा में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, नियमों का पालन करने वालों को गुलाब भेंट

कोरबा में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, नियमों का पालन करने वालों को गुलाब भेंट

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज शनिवार को टीपी नगर चौक पर यातायात ट्रैफिक थाना के समीप यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करते हुए यातायात पुलिस ने गुलाब का फूल भेंट किया। कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर सम्मानित किया गया, जिससे आमजन में यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचे। यातायात पुलिस की इस पहल का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के बजाय प्रेरणा के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक करना रहा। मौके पर मौजूद यातायात एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सु...